Kanwar yatra 2024: क्यू आर कोड से चलेगी कांवड़ यात्रा, भंडारे के लिए तय हुई जगह, ये नियम फॉलो करना जरुरी
Kanwar yatra 2024: 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुटी है। इस बार भी पुलिस क्यू आर कोड का जमकर प्रचार कर रही है।
जिसके जरिए कांवड़ियों को ट्रैफिक रूट की पूरी जानकारी मिलती रहेगी। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में भी क्यू आर कोड के पेम्पलेट बांटे जा रहे हैं। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

पंपलेट वितरित करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में पंपलेट वितरण कर रही हैं। सरकार व पुलिस स्तर पर इसको लेकर कई दौर की मीटिंग हो चुकी है।
देहरादून पुलिस ने भी ऋषिकेश में बैठक की। बैठक के दौरान आगामी कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके रुकने तथा वाहनों की पार्किंग और ट्रांसपोटेशन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इन बातों पर बनी सहमति-
- अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें हटाया जाएगा।
- डाक कावड़ के वाहनों की पार्किंग के लिए आईडीपीएल के साथ-साथ खांड गांव में भी पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए।
- शहर के अंदर तथा मुख्य मार्गों पर किसी भी व्यक्ति को भंडारा लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- सभी भंडारे पूर्व में निर्धारित किए गए पार्किंग स्थलों पर ही आयोजित किए जाएंगे।
- पार्किंग स्थलों से शहर के अंदर यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ई- रिक्शा चालक, ऑटो विक्रम यूनियन वाले अपने वाहनों में रेट लिस्ट चस्पा करेंगे।
- होटल, ढाबे वाले भी अपने यहां खाने पीने की चीजों के रेट लिस्ट लगाए।
- जंगल से होकर गुजरने वाले रास्तों पर वन विभाग की टीम नियमित रूप गस्त पर रहेगी।
- कांवड़ मेला क्षेत्र के आसपास के स्कूल शनिवार, रविवार और सोमवार को बंद रखने के लिए गढ़वाल आयुक्त व संबंधित जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजना होगा।
- परिवहन विभाग ने रोडवेज की बसों को नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर डायवर्ट न करने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications