Kanwar yatra 2023: हरिद्वार में शिवभक्तों का ग्रैंड वेलकम, पहले फूलों से स्वागत अब हैलीकाप्टर से पुष्प वर्षा

Kanwar yatra 2023 हरिद्वार में पहले कांवड़ियों का फूलों से स्वागत और अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। दो दिन में ही कांवड़ियों का आंकड़ा 10 लाख पार कर चुका है।

Kanwar yatra 2023 सावन के शुरू होते ही भोले के भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हरिद्वार में कांवड़ियों की संख्या दस लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रशासन और पुलिस ने कांव​ड़ यात्रा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। पहले कांवड़ियों का फूलों से स्वागत और अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है।

Kanwar yatra 2023 Grand welcome of Shiva devotees in Haridwar welcomed flowers showered helicopter

सावन भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। जिसमें कांवड़ यात्रा सबसे प्रसिद्ध है। इस दौरान कई राज्यों से लोग हरिद्वार कांवड़ लेकर जल भरने आते हैं। इसके बाद अपने अपने गंतव्य जाकर जल चढ़ाते हैं। इस बार कांवड़ को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। दो दिन में ही कांवड़ियों का आंकड़ा 10 लाख पार कर चुका है।16-17 जून तक हरिद्वार में कांवड़ियों की भीड़ नजर आती रहेगी।

इससे पहले कांवड़ियों के स्वागत से लिए ​हरिद्वार पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। पहले दिन हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने कांवड़ियों का फूल से स्वागत किया। इसके बाद गुरूवार को हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। आज हरिद्वार पहुंचे एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन और एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। उत्तर प्रदेश सीमा से लेकर हरि की पैड़ी तक हुई पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया।

पुष्प वर्षा का नजारा देख हर कोई बेहद खुश उत्साहित नजर आया। आज हर की पैड़ी समेत पूरे हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। बीते मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। दूसरे दिन कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान शिवभक्तों का उत्तराखण्ड में ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्तों का उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+