IIFA बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड जीतने के बाद देहरादून पहुंचे जुबिन नौटियाल, प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत

Jubin Nautiyal : बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल होली पर देहरादून पहुंचे। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) अवार्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने के बाद जुबिन सीधे देहरादून आए, जिस पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

देहरादून एयरपोर्ट पर उनके सैकड़ो प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद जुबिन नौटियाल एयरपोर्ट से अपने घर देहरादून को रवाना हुए। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ जुबिन का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।

Jubin Nautiyal reached Dehradun winning IIFA Best Playback Singer Award fans gave him warm welcome

जुबिन नौटियाल एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। गले में गेंदे के फूल की माला पहने जुबिन नौटियाल हाथ जोड़ते हुए देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकले। एयरपोर्ट पर जुबिन का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। फूलों की बारिश और जोश भरे गीतों से गायक जुबिन का स्वागत हुआ, जिससे समां और भी ज्यादा उत्साहमय हो गया।

इसके बाद उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। काफी देर तक प्रशंसक उनके साथ फोटो और सेल्फी लेते रहे। इसके बाद वह देहरादून अपने घर को रवाना हुए। जुबिन नौटियाल को राजस्थान, जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार फ़िल्म आर्टिकल फिल्म 370 के गीत दुआ के लिए दिया गया है। जुबिन ने ये अवार्ड अपने परिवार और प्रशंसकों को समर्पित किया।

यह उनके करियर का दूसरा आईफा अवार्ड बताया जा रहा है। अपनी शानदार आवाज और गायकी के लिए लाखों लोगों की पसंद जुबिन नौटियाल देहरादून के जौनसार बावर के मूल निवासी है। जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही भाजप से जुड़े हुए हैं। जो कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के साथ ही विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। जुबिन अक्सर अपने गांव और अपनों के बीच में समय बिताते रहते हैं। वे अपनी संस्कृति से काफी लगाव रखते हैं। साथ ही गढ़वाली का भी प्रचार करते रहते हैं। उत्तराखंड के हर इवेंट में जुबिन बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+