मसूरी में विपक्ष पर जेपी नड्डा का जोरदार हमला,तीनों लोक में भ्रष्ट्राचार किया,ये सब परिवार की पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टिहरी लोकसभा के अंर्तगत मसूरी में आज जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया। नड्डा ने सारे घोटाले गिनाते हुए जनता से पूछा कि ऐसे लोगों को वोट देंगे। जो जेल में है या बेल पर है।

JP Nadda bjp president tehri lok sabha strong attack opposition Mussoorie corruption family party

उन्होंने कहा मोदी ने संकल्प लिया है कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर और तेज करवाई होगी। और विपक्ष का गठबन्धन भ्रष्टाचारियों को बचाने की बात करता है। उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष का लेना देना बस अपने परिवार से है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड, पनडुब्बी, कोयला, 2जी सहित कई घोटाले किए। अखिलेश ने लैपटॉप तो लालू ने चारा घोटाला किया। इन सब घोटालों में घोटाले और परिवार की पार्टियां है।

उन्होंने कहा भाजपा के मेनिफेस्टो में 70 साल से ऊपर के हर वर्ग के व्यक्ति को आयुष्मान भारत का लाभ दिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा संकल्प पत्र में किन्नर समाज के लोगों को भी आयुष्मान भारत से जोड़ने की बात कही गई है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है। देश में 1 लाख करोड़ रूपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उत्तराखंड में 3500 करोड रूपए ओ.आर.ओ.पी के माध्यम से 1 लाख 26 हज़ार सैनिकों को दिया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य धारा में रखा है। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा के साथ सोच भी बदली है। प्रधानमंत्री जी ने देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है। वाइब्रेंट विलेज के तहत इन गावों का विकास हो रहा है। जिसमे 51 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए हैं, साथ ही इनके विकास हेतु 758 करोड़ रूपए खर्च होगा।

कहा चार धाम सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन पहुंचाई जा रही है। केदारनाथ का पुनर्निमाण का कार्य हुआ है। मसूरी में पर्यटन के कई विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड में नंबर वन रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आयुष्मान योजना के साथ अटल आयुष्मान को जोड़कर 52 लाख कार्ड बनाए गए हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून में एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का कार्य हुआ है। स्मार्ट सिटी में देहरादून को जोड़ा गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा, एनडीए का एक संकल्प पत्र है। परंतु गठबंधन होने के बावजूद विपक्ष में हर पार्टी का अलग-अलग संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा गठबंधन होने के बावजूद आपस में मिलने का संकल्प नही है। विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+