Joshimath Sinking Live: आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा- हम आपदा प्रबंधन विभाग ने कह जियोफिजिकल सर्वे करना चाहते हैं
Joshimath Sinking (जोशीमठ में दरार) Live Latest News in Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ का दौरा किया है। जोशीमठ में घरों से बाहर स्थानांतरित किए गए लोगों के लिए 1.5 लाख रुपये की अंतरिम सहायता की घोषणा की गई है।

Live Joshimath Sinking (जोशीमठ में दरार) Latest News in Hindi: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से 700 से अधिक परिवारों का अस्तित्व खतरे में आ गया है। जोशीमठ में जिन होटलों और मकानों में ज्यादा दरारे आई हैं, उन्हें गिराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा असुरक्षित जोन घोषित क्षेत्रों को खाली करा लिया गया है। जोशीमठ को 'सिंकिंग जोन' घोषित किया गया है। केंद्र सरकार भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ का दौरा किया है। जोशीमठ में घरों से बाहर स्थानांतरित किए गए लोगों के लिए 1.5 लाख रुपये की अंतरिम सहायता की घोषणा की गई है।
LIVE Feed
आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा- हम जोशीमठ का जियोफिजिकल सर्वे करना चाहते हैं
आपदा प्रबंधन विभाग पूरे जोशीमठ में 10 स्थानों पर जियोफिजिकल सर्वे कराने की योजना बना रहे हैं। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा, "ड्रेनेज विभाग ने ड्रेनेज प्लान के लिए टेंडर खोल दिया है और काम कहां तक पहुंचा है ये हमें देखना होगा।''
45 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करने का निर्णय
आज सचिवालय में जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में आपदा प्रभावितों हेतु 1.5 लाख रुपये की अग्रिम धनराशि के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 45 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नवम्बर 2022 से आगामी छह माह के लिए जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों के बिजली एवं पानी के बिल माफ करने का भी निर्णय लिया।
आपदा प्रभावित लोगों के लिए कैंप बनाए गए हैं, एक किचन भी बनाया गया है। यह सभी लोगों के लिए खुला है, वे किसी भी समय आकर यहां भोजन कर सकते हैं। मैंने यहां लोगों के साथ भोजन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परस्पर निरीक्षण करते रहें: हिमांशू खुराना, चमोली DM, उत्तराखंड
निराकरण की कार्रवाई सुरक्षित तरीके से CBRI के देखरेख में की जानी है। CBRI द्वारा 1 सप्ताह का समय दिया गया है। कल मौसम खराब होने के कारण काम धीरे हुआ। अभी सभी टीमें तत्परता से काम कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि आसपास के लोगों की सेफ्टी को देखते हुए काम हो: हिमांशु खुराना, DM चमोली
पुनर्वास की कार्रवाई पूरी तैयारी के साथ कर रहे हैं: CM धामी
जोशीमठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''वहां पर सर्वे करने वाली टीम काम कर रही है। वहां 60% से अधिक चीजें सामान्य रूप से चल रही हैं। हम पुनर्वास की कार्रवाई पूरी तैयारी के साथ कर रहे हैं।''
घर को तोड़ा नहीं जा रहा है केवल घर खाली कराया जा रहा है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
जोशीमठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो भी क्षेत्र प्रभावित हैं वहां से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। अंतरिम राहत के रूप में डेढ़ लाख रुपए की सहायता देना कल से प्रारंभ कर दिया गया है। अभी किसी के घर को तोड़ा नहीं जा रहा है बल्कि केवल घर खाली कराया जा रहा है।
CBRI वैज्ञानिक ने कहा, एक एक चीज को अलग कर के निकाला जाएगा
जोशीमठ CBRI मुख्य वैज्ञानिक डीपी कानूनगो, 'एक एक चीज को अलग कर के निकाला जाएगा। हम यहां किसी प्रकार के भारी कंपन वाले मशीन का प्रयोग नहीं करेंगे। हमें जमीन को बचाना है। हम कोशिश करेंगे की जमीन के अंदर कम से कम कंपन जाए या ना जाए।'
जोशीमठ को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा रिपोर्ट
उत्तराखंड के नैनीताल हाई कोर्ट ने कल जोशीमठ में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. पीयूष रौतेला और डॉ. एमपीएस बिष्ट को सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति में शामिल करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने कमेटी को निर्देश दिया है कि वह दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के सामने पेश करे। कोर्ट ने सरकार को उत्तराखंड के जोशीमठ में निर्माण पर लगी रोक को सख्ती से लागू करने का भी आदेश दिया है।
जोशीमठ के औली स्कीइंग सेंटर में भारी बर्फबारी
उत्तराखंड के जोशीमठ के औली स्कीइंग सेंटर में भारी बर्फबारी हुई।
मार्च में है मेरी बेटी की शादी
मेरी बेटी की शादी मार्च में है। लेकिन प्रशासन ने हमारे घर की दीवारों पर क्रॉस का निशान लगा दिया है। अब हमें नहीं पता कि क्या करें और कहां जाएं। शादी के लिए खरीदा सामान कहां रखेंगे? दुल्हन की मां ने कहा कि मैं अपनी बेटी की शादी यहीं से करना चाहती थी। भगवान जाने अब क्या होगा।
मेरी 'डोली' मेरे घर से नहीं जाएगी
जोशीमठ संकट के कारण घर खाली करने की बात कहने पर आगामी विवाह समारोह में शामिल परिवार संकट में आ गया है। मायके से 'विदाई' पाना हर लड़की का सपना होता है। भावी दुल्हन ज्योति ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि मेरी 'डोली' मेरे घर से जाएगी।
सेना प्रमुख ने जोशीमठ भू-धंसाव पर कहा कि हमने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित किया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे। जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड पर कुछ दरारें हैं जिसे BRO ठीक कर रहा है। इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ असर नहीं पड़ा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने व्यापारी संगठन, निर्वाचित प्रतिनिधी आदि से मुलाकात की और उनको हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है। हम अंतरिम सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपए की राशि लोगों के खातों में भेज रहे हैं। कमेटी तय करेगी कि और अच्छे से अच्छा रेट देंगे।
धरने पर बैठे मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा ने कहा कि आज मेरी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ के तर्ज पर मुआवजा नहीं मिलेगा लेकिन मार्केट रेट पर होगा। हमने बोला कि मार्केट रेट बता दें लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं बता सकते तो हमने कहा कि हम भी नहीं उठेंगे।
सरकार ने क्षतिपूर्ति करने का मन बनाया है: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा, ''कुछ होटल जो एक दम टेंढे हो गए थे उनको हटाना जरूरी है। जिसका भी जो भी नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जा रहा। सरकार ने क्षतिपूर्ति करने का मन बनाया है, जगह भी खोज ली गई है। जानवरों के लिए कल से आश्रय गृह बनाने का काम शुरू हो जाएगा।''
जोशीमठ पर PM मोदी पल-पल की ले रहे हैं जानकारी: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ में सेना शिविर का निरीक्षण करने के बाद सुनील वार्ड में प्रभावित लोगों से मुलाकात की। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा, ''सरकार की जिम्मेदारी हर परिवार को बचाना है। जान माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी मिनट मिनट की खबर ले रहे हैं। हमने अधिकारियों को तैनात किया है, आर्मी चौकन्नी है। हमारे पास ITBP के 3 बटालियन हैं। कई एजेंसी सर्वे पर लगी हैं।'
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications