जोशीमठ के हालातों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले सीएम धामी, कही बड़ी बात

जोशीमठ में भू धंसाव और दरारों के हालातों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गृह मंत्रालय में मुलाकात की है।

Joshimath sinking landslide situation CM pushkar Dhami met Union Home Minister Amit Shah in Delhi

जोशीमठ में भू धंसाव और दरारों के हालातों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गृह मंत्रालय में मुलाकात की है। इस दौरान सीएम धामी ने जोशीमठ के हालातों को लेकर प्राथमिक रिपोर्ट दी है। मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि 4 महीने बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होगी। ऐसे में उत्तराखंड के हालात को लेकर झूठी अफवाह फैलाना ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दूर से स्थिति के बारे में धारणा न बनाएं।

जल्द ही हमारे पास रिपोर्ट होगी, वहां के निवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था होगी

Recommended Video

    Joshimath Sinking Crisis: Scientists का दावा, Landslide से जोशीमठ में मिलेगी राहत | वनइंडिया हिंदी

    जोशीमठ हालातों पर आज सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। बैठक के बाद सीएम ने बताया कि सरकार जोशीमठ में स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। साथ ही इस प्रकरण को लेकर केन्द्र सरकार से सभी आवश्यक सहयोग मिल रहा है। सीएम ने बताया कि पीएम मोदी नियमित रूप से मामले की समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही हमारे पास रिपोर्ट होगी और वहां के निवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था होगी। विपक्ष की आलोचना के सवाल का जवाब देते हुए धामी ने कहा है कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। सभी को आगे आना चाहिए और इसका समाधान खोजने में मदद करनी चाहिए। एक अन्य बयान में चुनावों को लेकर सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में, सभी भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ अधिक से अधिक जुड़ेंगे, यहां तक ​​कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भी, और गरीबों की सेवा करने के लिए काम करेंगे ताकि आने वाले समय में भाजपा 2/3 बहुमत के साथ सत्ता में आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+