Joshimath sinking: दरकता जा रहा जोशीमठ, गरमाती जा रही सियासत, सरकार, भाजपा, कांग्रेस, सभी ने डाला डेरा

जोशीमठ में दरारें आनें और भू धंसाव की समस्या सामने आने के बाद से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। सरकार, मंत्री, सियासी दल, विपक्ष सभी जोशीमठ में डेरा डाले हुए हैं।

Joshimath sinking landslide cracked politics bjp congress officer pushkar singh dhami government

उत्तराखंड में एक तरफ कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं जोशीमठ में भू धंसाव से राजनीतिक पारा गरमा गया है। सीएम धामी, सरकार के मंत्री धन सिंह रावत, शासन के आला अधिकारी से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जोशीमठ का दौरा कर चुके हैं तो वहीं विपक्ष कांग्रेस ने भी जोशीमठ में डेरा डाल दिया है। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत 11 वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया।

पीएमओ भी मामले को लेकर गंभीर

जोशीमठ में दरारें आनें और भू धंसाव की समस्या सामने आने के बाद से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और गढ़वाल आयुक्त को जोशीमठ कैंप के लिए भेजा गया। इस बीच मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु और डीजीपी अशोक कुमार भी आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जो पीसीएस अधिकारियों को भी जोशीमठ में तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली है। पीएमओ ने भी इस प्रकरण की पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी और एक टीम भेजने की बात की है। जोशीमठ में अब तक 68 घरों में रह रहे परिवार वालों को चिह्रिनत कर जो खतरे में थे, उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि 600 से अधिक घरों में दरारें आ चुकी है। जिसको लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

Recommended Video

    जोशीमठ भू धंसाव को लेकर कांग्रेस की टीम ने की प्रेस वार्ता

    राहुल व प्रियंका की अपील के बाद कांग्रेस एक्टिव मोड में

    जोशीमठ प्रकरण ​को लेकर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अपील के बाद कांग्रेस एक्टिव मोड में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ने भू धंसाव पर चिंता व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को प्रभावित की सहायता करने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की थी। साथ ही कहा कि आपदा की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है और सभी जोशीमठ के निवासियों के साथ हैं। इसके बाद कांग्रेस भी इस मामले में एक्टिव हो चुकी है। कांग्रेस की और से पहले पूर्व अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे तो उसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, अनुकृति गुसाईं और पीसीसी चीफ करन माहरा भी जोशीमठ पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ विधायक कांग्रेस नेता राजेंद्र भंडारी भी क्षेत्र में स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। ऐसे में जोशीमठ इस समय सियासत का भी केन्द्र बन गया है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और धामी सरकार को घेरा

    कांग्रेस के नेताओं ने भी जोशीमठ में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया, बाद में प्रेस वार्ता कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और धामी सरकार को घेरा। करन माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मामले में संवेदनशील नजर नहीं आई है। साथ ही बद्रीनाथ के पूर्व विधायक और वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी माहरा ने जोशीमठ के मामले में ठोस कदम न उठाने पर जमकर घेरा। माहरा ने कहा कि चमोली जिले में 700 से ज्यादा लोग अब भी विस्थापन का इंतजार कर रहा है। ऐसे में इस समय जोशीमठ का विस्थापन कैसे होगा। ये बड़ा सवाल है। करन माहरा ने एनटीपीसी के प्रोजेक्ट को तत्काल बंद करने की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस इस मामले में एक अपनी कमेटी बनाएगी जिसमें जियोलॉजिस्ट के साथ ही स्थानीय विधायक और कांग्रेसी नेता शामिल रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+