Jobs in Uttarakhand: UKPSC ने छह परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, शिक्षा विभाग में 2364 कार्मिकों की भर्ती शुरू
Jobs in Uttarakhand लंबे समय से रोजगार और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने छह परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। सचिवालय और लोक सेवा आयोग में भर्ती की अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी।
महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल के बीच किया जाएगा।

न्यायिक विभाग की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 से 24 अप्रैल के बीच, माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भौतिक शास्त्र की परीक्षा नो मई, नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा 10 मई को होगी। इसी प्रकार, हिंदी की परीक्षा 30 मई और इतिहास की मुख्य परीक्षा 31 मई को होगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये सभी तिथियां संभावित हैं, जिनमें परिवर्तन संभव है।
डेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक की 12 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित रखा गया है। समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 की कंप्यूटर परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी। प्रवक्ता भर्ती के बाकी विषयों की परीक्षा की तिथियां भी जल्द ही जारी होंगी। पीसीएस 2024 का साक्षात्कार 16 मार्च से प्रस्तावित है।
विद्यालयी शिक्षा विभाग के तमाम कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिये इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है। चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती आउटससोर्स के जरिए की जायेगी।
रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जिलावार रिक्तयां प्रकाशित कर दी हैं, जिसमें उत्तरकाशी जिले में 135 रुद्रप्रयाग जिले में 106, टिहरी जिले में 268, ऊधमसिंह नगर जिले में 182, पिथौरागढ़ जिले में 197, पौड़ी जिले में 340, बागेश्वर जिले में 89, अल्मोड़ा जिले में 254, चमोली जिले में 179, चम्पावत जिले में 120, देहरादून जिले में195, हरिद्वार जिले में 91 और नैनीताल जिले में 208 पदों पर भर्ती की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications