How is the josh: साढ़े नौ हजार फीट ऊंचाई पर माइनस 15 डिग्री में ITBP जवान कर रहे युद्धाभ्यास

Dehradun news, देहरादून। उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े जिले चमोली में जहां एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ से ढके गांवों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल बना हुआ है। वहीं इन दिनों साढ़े नौ हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 15 डिग्री के तापमान में प्रशिक्षण ले रहे आईटीबीपी के जवानों के जोश पर मौसम का कोई असर नहीं दिख रहा है। यहां इन दिनों औली आईटीबीपी प्रशिक्षण संस्थान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 150 कमांडो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जवानों के इस जोश, जुनून और जज्बे को देख हर कोई दंग रह गया। कई लोगों को जवानों के इस अदम्य साहस को देख हिंदी फिल्म 'उरी' का चर्चित डॉयलाग 'How is the Josh' याद आ गया होगा।

itbp soilders deployed at 9500 feet above chamoli for hard training

बता दें कि जोशीमठ ब्लॉक के साढ़े नौ हजार फीट पर स्थित औली में आईटीबीपी का प्रशिक्षण संस्थान है। संस्थान द्वारा इन दिनों यहां करीब पांच फीट बर्फ जमी है। चारों ओर जमी बर्फ के चलते यहां तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में आईटीबीपी के 150 जवानों को बर्फ के बीच युद्धाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संस्थान के प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह चौहान ने बताया कि औली में आयोजित प्रशिक्षण संस्थान में इन दिनों स्नो कमांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कमांडो को सामान्य से नीचे तापमान होने पर युद्ध के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां 150 आईटीबीपी के स्नो कमांडो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-चकराता में बर्फबारी के बीच 7 दिन से फंसे दिल्ली के चार पर्यटक, वीडियो जारी कर बताई आपबीती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+