इन्वेस्टर समिट को लेकर अब धामी सरकार के मंत्री भी उतरेंगे मैदान में, तीन राज्यों में ये मिनिस्टर करेंगे रोड शो

उत्तराखंड की धामी सरकार दिसंबर में प्रस्तावित इनवेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर जुटी हुई है। सीएम धामी के साथ ही अब धामी मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी इनवेस्टर समिट के लिए रोड शो करेंगे। धामी मंत्रिमंडल के तीन कैबिनेट मंत्रियों को अब इसके लिए फील्ड में उतारा जा रहा है।

Investor Summit, Now ministers pushkar Dhami government road shows in three states.

विदेश दौरे के बाद अब धामी सरकार देश के अन्य राज्यों में भी रोड शो के जरिए निवेशकों को आमंत्रित करेगी। इसके लिए पूरी धामी कैबिनेट को मैदान में उतारा जा रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत सीएम धामी के साथ दुबई में कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं।

इनवेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर विभिन्न शहरों में होने वाले घरेलू रोड शो के लिए आज सचिवालय में तीन कैबिनेट मंत्रियों को विभागीय अधिकारियों ने ब्रीफिंग दी। माह दिसम्बर में आयोजित समिट की तैयारियों के क्रम में 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में रोड शो किया जाएगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शामिल होंगे, जबकि 28 अक्टूबर को मुंबई में रोड शो में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शिरकत करेंगे।

1 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले रोड शो में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शिरकत करेंगे। आगामी 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट को लेकर धामी सरकार ने तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है।

अब तक धामी के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन एवं दिल्ली में कुल मिलाकर अब तक चौवन हजार पांच सौ पचास करोड़ (54550 करोड) के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। जिसमें यूएई में 15475 करोड, ब्रिटेन में 12500 करोड़ एवं ब्रिटेन में 12 हज़ार 500 करोड़ एवं दिल्ली में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 26,575 करोड़ के एमओयू (4 सितंबर को 7600 करोड़ एवं 4 अक्टूबर को दिल्ली रोड शो के दौरान 18975 हजार करोड़ रूपये ) किये जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+