International Yoga Day 2024: योग करने जा रहे कैबिनेट मंत्री की गाड़ी हादसे का शिकार, ऐसे हुआ हादसा
International Yoga Day 2024 उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले से एक अज्ञात वाहन टकरा गया। इस दौरान वाहन में मंत्री सवार थे और वे एक योग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
जिस वाहन में मंत्री सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंत्री जोशी चोटिल नहीं हुए। यह घटना देहरादून में राजपुर रोड पर हुई।

कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से यह दुर्घटना हुई और वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालाकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया, सभी प्रकार की जांच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जाँच के बाद घर भेज दिया है।
आज सुबह देहरादून के बहल चौक में उस वक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई जब एक अज्ञात वाहन अचानक फ्लीट के आगे आ गया। हादसे के बाद मंत्री गणेश जोशी को दून अस्पताल लाया गया।
जहां डाक्टरों ने बताया कि इस घटना में मंत्री गणेश जोशी को कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते यह हादसा हुआ है।
पूरे देश की तरह देहरादून में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत पूरी धामी सरकार योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ समेत हिमालयी इलाकों में योगा किया गया।
इसके साथ ही मानसखंड और आदि कैलाश में सीएम धामी ने योगा कार्यक्रम में शिरकत की। योग नगरी ऋषिकेश में भी गंगा किनारे और घाटों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तराखंड में योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित जा रहे हैं। जिनमें मंत्री और अधिकारी शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications