Uttarakhand news: मुकदमे को लेकर दरोगा ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने सहयोगी पीआरडी जवान दबोचा, आरोपी फरार
उत्तराखंड में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस टीम ने मारपीट के मामले में पीड़ित से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में एक्शन लिया है। विजिलेंस ने सहयोगी पीआरडी जवान को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। लेकिन विजिलेंस की टीम को देखते ही दारोगा फरार हो गया।

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एफआर लगाने के नाम पर दरोगा ने रिश्वत मांगी। जो कि पहले 20 हजार रूपए पीड़ित से ले चुका है और फिर से रिश्वत की डिमांड कर रहा था। मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है।
आरोप है कि बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एक पीड़ित से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
जबकि 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके सहयोगी पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के अनुसार रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दरोगा पंकज कुमार और पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घंटों पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया जबकि दरोगा की तलाश में विजिलेंस जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications