Indian Idol की ट्रॉफी जीतते ही पवनदीप को मिला बड़ा ईनाम, खुद उत्तराखंड के CM ने किया ऐलान

Indian Idol की ट्रॉफी जीतते ही पवनदीप को मिला बड़ा ईनाम, खुद उत्तराखंड के CM ने किया ऐलान

देहरादून, 25 अगस्त: पवनदीप राजन, सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए है। पवनदीप के इंडियन आइडल में जीतने के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। तो वहीं, पवनदीप पर तोहफों की बौछारे भी हो रही है। बता दें कि 15 अगस्त को इंडियन आइडल में जीत के बाद पवनदीप को 25 लाख रुपए और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली थी। वहीं, अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पवनदीप को बड़ा इनाम दिया है।

Recommended Video

    Indian Idol की ट्रॉफी जीतते ही पवनदीप को मिला बड़ा ईनाम, खुद उत्तराखंड के CM ने किया ऐलान
    पवनदीप को बनाया ब्रांड एंबेसडर

    पवनदीप को बनाया ब्रांड एंबेसडर

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, धामी सरकार ने पवनदीप राजन को उत्तराखंड राज्य के कला, पर्यटन और संस्कृति ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दरअसल, पवनदीप राजन ने बुधवार यानी (25 अगस्त) को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

    ट्वीट कर सीएम धामी ने दी बधाई

    ट्वीट कर सीएम धामी ने दी बधाई

    बता दें कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके भी पवनदीप को बधाई दी। सीएम धानी ने ट्वीट करते हुए लिखा,

    उत्तराखंड के सपूत जीत की शुाकामनाएं। बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आपने देशभर के लोगों का दिल जीतने के साथ ही उत्ताराखंड का नाम रोशन किया है।

    जानिए कौन है पवनदीप राजन

    जानिए कौन है पवनदीप राजन

    पवनदीप राजन, उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले है। वो 'इंडियन आइडल 12 के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। बता दें कि पवनदीप को संगीत विरासत में मिला है। उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही उन्हें संगीत सिखाया है। दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। तो वहीं, पवनदीप के पिता सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर सिंगर हैं। पवनदीप राजन की नानी भी फोक (लोक) सिंगर थीं। इसलिए पवनदीप को सिंगिंग विरासत में मिली है।

    बहन ज्योतिदीप है सिंगर

    बहन ज्योतिदीप है सिंगर

    बता दें कि पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप भी एक सिंगर हैं। पवनदीप ने बचपन से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। उनके इस हुनर को देख पिता सुरेश राजन ने तबला बजाने के लिए मोटिवेट किया। आज पवनदीप राजन पियानो से लेकर ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार जैसे कई म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट बजा लेते हैं और साथ में आसानी से गा भी लेते हैं।

    ‘द वॉइस इंडिया सीजन 11 के भी रह चुके है विनर'

    ‘द वॉइस इंडिया सीजन 11 के भी रह चुके है विनर'

    पवनदीप राजन साल 2015 में रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया सीजन1' के भी विनर रह चुके हैं। वहीं से उनके म्यूजिक कॅरियर की शुरुआत हुई थी। पवनदीप राजन न सिर्फ एक अच्छे सिंगर बल्कि कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। वह कई मराठी और पहाड़ी फिल्मों में भी म्यूजिक दे चुके हैं। बता दें, पवनदीप इंडिया ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+