उत्तराखंड में आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल बने 'चौकीदार', जानिए क्या है पूरा मामला
आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल ने बीजेपी सरकार पर लगाया भ्रष्ट्राचार का आरोप
देहरादून, 7 सितंबर। उत्तराखंड में रोजगार के नाम पर भ्रष्ट्राचार की पोल खोलने का दावा करने के साथ ही आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्नल का आरोप है कि उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के कोटे से ए-इस्क्वायर नाम की कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई किया, जहां पर उनसे नौकरी के बदले 25 हजार रुपए मांगे गए। उन्होंने बताया कि 25 हजार रुपए देते ही उन्हें नियुक्ति पत्र मिल गया है। इतना ही नहीं ये नियुक्ति पत्र लेकर कर्नल सीधे सचिवालय पहुंच गए। कर्नल के नियुक्ति पत्र को देखकर सचिवालय में हड़कंप मच गया है।

कर्नल ने भ्रष्ट्राचार की खोली पोल
उत्तराखंड में बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की धामी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का दावा कर रही है, तो मुख्य विपक्षी इस बात को सिद्ध करने में लगे हैं कि राज्य सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने मंगलवार को यह सबित करने का दावा किया है। कर्नल का आरोप है कि बाल विकास विभाग की आउटसोर्सिंग कंपनी ए- इस्क्वायर ने 25 हजार रुपए लेकर उनको चंपावत में चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा है।उनको इस नौकरी में 8500 रुपए मिलने हैं। कर्नल ने बताया कि इसके लिए उनका न कोई इंटरव्यू हुआ और नहीं सवाल पूछा गया। बस नौकरी के एवज में 25 हजार की घूस देकर नियुक्ति पत्र भेजा है। खास बात ये है कि कर्नल से 25 हजार रुपए एक ट्रस्ट के अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए हैं। कर्नल ने इस दौरान सारेे कागज और पेमेंट की रसीद की पूरी फाइल लेकर सचिवालय लेकर पहुंचे थेा कर्नल ने कहा कि उन्हें पूरा उत्तराखंड जानता है तब भी उनके आवेदन को आउटसोर्स कंपनी ने चेक तक नहीं कियाा उन्होंने अपनी मार्कशीट के आधार पर आवेदन किया था, जिसके लिए कंपनी ने उनसे दान के रुप में 25 हजार रुपए की मांगें। दान के नाम पर जो पैसे मांगे गए वे एक ट्रस्ट के खाते में डलवाए गएा जिससे किसी तरह का कोई आरोप सिद्ध न हो, कर्नल ने इस प्रकरण की जांच करने की मांग की हैा
मिठाई और नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे कर्नल
कर्नल नियुक्ति पत्र को लेकर अपने समर्थकों के साथ देहरादून स्थित सचिवालय गेट पर पहुंच गए। जहां वे मिठाई का डब्बा भी साथ में लेकर आए थे। कर्नल ने पहले सचिवालय में सुरक्षाकर्मियों को मिठाई खिलाकर अपनी नौकरी लगने की बात बताई। कर्नल की नौकरी की बात सुनकर सचिवालय में हड़कंप मच गया। कर्नल ने इसकी शिकायत सचिवालय में जाकर संबंधित विभाग को सौंपी है। कर्नल ने कहा कि सरकार आउटसोर्स के जरिए नौकरी दे रही है। लेकिन बिना डॉक्यूमेंट चेक किए उन्हें ये नौकरी दी गई। जिसके लिए डोनेशन के नाम पर 25 हजार रुपए मांगे गए। कर्नल ने कहा कि आज से वे युवाओं के रोजगार के लिए चौकीदार बन गए हैं। सचिवालय के बाहर आप के कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कीा इस दौरान आप के कार्यकर्ता तख्ती लेकर बेेरोजगारों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया हैा












Click it and Unblock the Notifications