IIT Roorkee में गोल्डन गर्ल्स स्कीम लॉन्च, टॉपर छात्राओं को मिलेगी एडमिशन में वरीयता, ऐसे करें आवेदन
आईआईटी रुड़की में टॉपर छात्राओं को चरीयता मिलेगी। आईआईटी रुड़की ने गोल्डन गर्ल्स स्कीम लांच की है। इन छात्राओं को गेट, जेआरएफ आदि टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी।

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी रुड़की में टॉपर छात्राओं को चरीयता मिलेगी। आईआईटी रुड़की ने गोल्डन गर्ल्स स्कीम लांच की है। इसके तहत एनआईआरएफ में शामिल टॉप 50 विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की टॉपर छात्राओं को बिना प्रवेश परीक्षा ही परास्नातक और पीएचडी में दाखिला देगा। योजना नए सत्र में जुलाई से लागू होगी। छात्राओं को नियमानुसार फेलोशिप भी मिलेगी।
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एवं पीएचडी में प्रवेश का सीधा मौका
इन छात्राओं को गेट, जेआरएफ आदि टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी। छात्राओं को संस्थान की वेबसाइट पर जारी होने वाले लिंक पर आवेदन करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू और फिर प्रवेश होगा। आईआईटी रुड़की ने लड़कियों को शोध के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए ये पहल की है। नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग में शामिल देश के टॉप 50 विवि एवं तकनीकी संस्थानों के यूजी कोर्सेज की टॉपर छात्राओं को मौका मिलेगा। एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत 2015 में हुई थी। इसमें ओवरऑल यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर शामिल हैं। छात्राओं को एमटेक, एमबीए, ह्यूमेनिटी में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एवं पीएचडी में प्रवेश का सीधा मौका मिलेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications