उत्तराखंड में अगर लागू हो जाता है यूसीसी तो पुष्कर सिंह धामी सरकार रचेगी ये इतिहास
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द लागू करने वाली है। सीएम ने बताया कि अगले विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश किया जाएगा पारित होने के बाद उत्तराखंड में सामान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा।

धामी सरकार अगर ऐसा करने में कामयाब होती तो उत्तराखंड सरकार एक नया इतिहास रच देगी। उत्तराखंड नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।
बता दें सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने बतया यूसीसी संबंधी मसौदा तैयार करने के लिए तो कमेटी गठित की गई थी वो अपनी रिपेार्ट 2 फरवरी को प्रदेश सरकार को सौंप देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा जिसके बाद फरवरी में होने वाले विधानसभा सत्र में पटल पर ये विधेयक रखा जाएगा और पास हो जाने के बाद उत्तराखंड राज्य यूसीसी कानून लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।
सीएम धामी ने सोमवार को इस बात का खुलासा किया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है और 2 फरवरी को प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा।
बता दें यूनिफॉर्म सिविल कोड (uniform civil code) के अंतर्गत देश के सभी धर्मों, समुदायों के लिए एक समान कानून बनाने की पैरवी की गई है। यानी यूसीसी के जरिए एक ऐसा कानून लागू करना जो इस देश में सभी धर्मों, समुदाओं के लिए कानून एक समान होगा।
गौरतलब है कि देश के किसी भी राज्य में आभी तक समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू नहीं हुआ है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बनने जा रहा है। यूसीसी को लागू कर उत्तराखंड नया इतिहास कायम करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications