जानिए कौन हैं यंगेस्ट डीएम IAS Prateek Jain, ज्वाइन करते ही पैदल यात्रा कर पहुंचे कैदारनाथ, क्यों हो रही चर्चा
IAS Prateek Jain DM Rudraprayag : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 2018 बैच के IAS अधिकारी प्रतीक जैन ने नए डीएम के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है। प्रतीक जैन ने 25 साल में ही आईएएस परीक्षा पास की। इस तरह प्रतीक जैन रुद्रप्रयाग जिले के यंगेस्ट डीएम बन गए हैं।
रुद्रप्रयाग जिला चार धाम खासकर केदारनाथ यात्रा को देखते हुए सबसे संवेदनशील जिला है। मानूसन शुरू हो चुका है, ऐसे में रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी मिलना बड़ी चुनौती मानी जा रही है। प्रतीक जैन ने रुद्रप्रयाग जिले के डीएम का कार्यभार संभालते ही सबसे पहले केदारनाथ पैदल मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों से संवाद भी किया और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

प्रतीक जैन केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रा कर बाबा केदार का आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण भी किया। प्रतीक इन दिनों सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं।
IAS Prateek Jain profile-
- जन्म राजस्थान के अजमेर में 25 जुलाई 1993 को हुआ।
- प्रतीक जैन वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी है।
- वर्ष 2016 में अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की थी। लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिल पाई।
- इसी साल भारतीय वन सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर तीसरी रैंक हासिल की।
- दूसरे प्रयास में वर्ष 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास कर ऑल इंडिया में 86 वीं रैंक हासिल की।
- इससे पहले एक साल तक भारतीय वन सेवा में अपनी सेवाएं दी।
- बिडला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी से शिक्षा ग्रहण की, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई ऑनर्स और एमएससी ऑनर्स बायोलॉजिकल साइंस 2011-16 में किया।
- वर्ष 2020 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री हासिल की।
- हरिद्वार जिले में मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- 2019 दिसंबर से अगस्त 2020 तक जिले के डिप्टी कलेक्टर भी रहे।
- 2 वर्ष तक नैनीताल जिले में डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम के रूप में भी कार्य किया।
- 21 जून 2025 को उन्हे रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी मिली है।
- प्रतीक जैन की पत्नी अक्षिता अग्रवाल है जिन्होंने वर्ष 2016 में भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल की।
- इसी साल यूपीएससी सीएसई के साक्षात्कार चरण में पहुंचकर सार्वजनिक सेवा मे चयनित हुई।












Click it and Unblock the Notifications