उत्तराखंड के इन आईएएस अफसर की दिवाली है कुछ खास, त्योहार और जन्मदिन पर ऐसे बच्चों के साथ बांटते हैं खुशियां
उत्तराखंड के आईएएस अफसर ने अपनी दिवाली अनाथ असहाय एवं निर्धन छात्राओं के साथ मनाई। जिसके बाद से हर कोई अधिकारी की तारीफ कर रहा है। डीजी सूचना एवं एजुकेशन बंशीधर तिवारी उत्तराखंड के ऐसे आईएएस अफसर हैं जो कि हर बार दिवाली पर इसी तरह अपने खास अंदाज में दिवाली पर्व को मनाते हैं। इस दौरान बंशीधर तिवारी बच्चों के साथ पहाड़ी गानों पर जमकर थिरके। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दिवाली पर्व पर सभी एक दूसरे को मिलकर गिफ्ट और मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हैं। नए कल्चर में अब दिवाली पर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी एक दूसरे को गिफ्ट देने की परंपरा शुरू हो गई है। इसके साथ ही आईएएस से लेकर बड़े अधिकारी ज्यादातर गिफ्ट संभालते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड के डीजी सूचना एवं एजुकेशन बंशीधर तिवारी गिफ्ट लेकर अनाथ, असहाय एवं निर्धन छात्राओं के बीच पहुंचे।
यहां बच्चों को गिफ्ट बांटकर डीजी तिवारी ने दिवाली पर खुशी के दीप जलाए। कार्यक्रम के दौरान जब बच्चे गीतों पर नृत्य करने लगे तो आईएएस तिवारी भी बच्चों के हौसलाअफजाई को खुद को नहीं रोक सके और बच्चों के संग पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरकने लगे। आईएएस अधिकारी की इस पहल का हर कोई स्वागत कर रहा है। बंशीधर तिवारी हर साल इस तरह बच्चों के बीच पहुंचकर दिवाली मनाते हैं।
आईएएस अफसर बंशीधर तिवारी अपने अलग काम और कार्यशैली से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। जो कि पहाड़ों से लेकर मैदान में कई प्रमुख जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। वे हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बार डीजी सूचना, शिक्षा एवं एमडीडीए के वीसी की जिम्मेदारी निभा रहे आईएएस बंशीधर तिवारी देर शाम अचानक बनियावाला (देहरादून) स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंच गए।
इस छात्रावास में सैकड़ों की संख्या में निर्धन, असहाय और अनाथ बालिकाएं मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। आईएएस तिवारी ने हर बेटी को दिवाली का उपहार दिया। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की। दिवाली के पर्व पर बच्चों को अपनों की कमी न खले, इसके लिए काफी समय बच्चों के संग बिताया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए डीजे बजा तो आईएएस तिवारी बच्चों की खुशी के लिए अपने को रोक पाए और पहाड़ी गीतों पर बच्चों के संग थिरकने लगे। यह देख स्कूल के शिक्षक भी बच्चों की हौसला अफजाई करने लगे। काफी देर तक आईएएस तिवारी ने इन बच्चों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। इससे बच्चों के चेहरों पर उनके अपने न होने का दर्द खुशी में लौट आया। डीजी सूचना आईएएस बंशीधर तिवारी यहां आज पहली बार नहीं गए बल्कि वह अपना और परिजनों का जन्मदिन इन अनाथ, असहाय एवं निर्धन बच्चों संग मनाते हैं।
-
IAS Tukaram Mundhe का 21 साल के आईएएस करियर में 24वीं बार हुआ ट्रांसफर -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी?












Click it and Unblock the Notifications