मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर जमकर बवाल,कांग्रेस MLA प्रीतम सिंह ने दे दी इस्तीफे की धमकी,कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस बयान से मचे बवाल के बाद खेत भी जताया। लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। भाजपा हाईकमान भी इस बवाल से नाराज नजर आ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्री को बुलाकर संयम बरतने की हिदायत दे डाली। जिसके बाद मंत्री प्रेमचंद मां गंगा की शरण में भी जाकर सफाई दे चुके है।। बावजूद इसके ये बवाल बढ़ता जा रहा है। खासकर पहाड़ में इसको लेकर लोगों में खासा नाराजगी देखी जा रही है।

इस बवाल को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। प्रदेश भर में मंत्री के बयान को लेकर जमकर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश नजर आ रहा है। इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक प्रीतम सिंह का मीडिया को दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहने लायक नहीं है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
कहा कि जब तक प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहेंगे, तब तक कार्यमंत्रणा की बैठक में नहीं जाऊंगा। यहां तक समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दूंगा। कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जिस तरह से उनका व्यवहार रहा है, वह पद के अनुरूप नहीं था। सदन में चर्चा के दौरान हर समय संशय खो देते हैं। भाजपा को सोचना चाहिए था कि संसदीय कार्य मंत्री बना रहे हैं।
सदन के साथ कार्यमंत्रणा बैठक में भी उनका स्वभाव पद के अनुरूप नहीं रहता है। गंगा किनारे पूजा अर्चना करने से पाप नहीं धूल जाते हैं। उन्हें गंगा मैया से सद्बुद्धि देने की कामना करनी चाहिए। बता दें कि संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में विपक्ष की और से की जा रही टिप्प्णी पर प्रतिक्रिया देते समय पहाड को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि जिसको लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस इस मामले को किसी भी हालत में छोड़ने के मूड में नहीं है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबरदस्त विरोध हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications