कूड़ा बीनते - बीनते कैसे बने लखपति, सामने आई सच्चाई तो पुलिस ने तीनों को पहुंचा दिया जेल
देहरादून पुलिस ने कूड़ा बीनते - बीनते लाखों का माल साफ करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लगभग 30 लाख रुपए के मूल्य का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त कूड़ा बिनने का काम करते थे और काम के दौरान फैक्ट्रियों की रैकी कर देते चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस को अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि वह लोग कूडा-कबाड बीनने का कार्य करते है।फैक्ट्री में रैकी कर काम आने वाली चीजों को चोरी कर लिया और बाद में बेच देते थे। पुलिस ने अब तीनों को दबोचा है।

कोतवाली डोईवाला से मिली जानकारी के अनुसार जनरल मैनेजर हिमालयन पावर मशीन कंपनी कुआवाला हर्रावाला डोईवाला देहरादून ने थाना डोईवाला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी फैक्ट्री HIMALAYAN POWER MACHINE MFG.C0. में अज्ञात चोरों द्वारा फैक्ट्री की खिडकी का ग्रिल तोडकर अन्दर घुसे।
काफी मात्रा में पोर्टेबल जनरेटर बनाने में इस्तेमाल होने वाले इपोर्टेड व कीमती काँपर के पार्ट, अल्टरनेटर, स्वार्टटर मोटर स्टार्ट स्विच, इग्निशन चार्जिंग कोइल मैग्नेट रोटर तथा एल्मूनियम पार्ट (कीमत करीब 30 लाख रूपये) चोरी कर लिये गये है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करने के बाद बसन्त साहनी, गणेश साहनी और पूनम को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि वह लोग कूडा-कबाड बीनने का कार्य करते है। कूडा-कबाड बीनने के बहाने HIMALAYAN POWER MACHINE MFG.C0. फैक्ट्री में रैकी कर मौका मिलने पर फैक्ट्री की खिडकी तोडकर फैक्ट्री मे बनने वाले पोर्टेबल जनरेटर में इस्तेमाल किये जाने वाले इपोर्टेड व कीमती काँपर पार्ट, अल्टरनेटर , स्वार्टटर मोटर स्टार्ट स्विच, इग्निशन चार्जिंग कोइल मैग्नेट रोटर तथा एल्मूनियम पार्ट आदि चोरी कर लिया।
साथ ही बताया कि फैक्ट्री में बनने वाले जनरेटर में जो सामान लगता है वो सभी कॉपर (तांबा) का है, जो कि ऊँचे दामों पर बिकता है, इसलिए वे लोग उक्त कॉपर के पार्ट को तोडकर/जलाकर थोडा-2 कर थोक का कार्य करने वाले कबाडियों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है।












Click it and Unblock the Notifications