हरिद्वार में यूपी वालों के लिए गंगा किनारे, पहाड़ी शैली और लग्जरी सुविधा, जानिए कैसे कराएं बुकिंग
हरिद्वार में अलकनंदा घाट पर तैयार हुआ भागीरथी पर्यटक आवास
देहरादून, 5 मई। उत्तरप्रदेश के लोगों के लिए उत्तराखंड घूमने आने पर हरिद्वार में ठहरने की वीआईपी व्यवस्था होगी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण करने जा रहे हैं। जो कि गंगा किनारे एक बेहद की खूबसूरत लोकेशन पर तैयार किया गया है। इसके लिए उत्तरप्रदेश की पर्यटन विभाग की वेबसाइट upstdc पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

होटल में 100 कमरे, 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम
अलकनंदा घाट पर उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से भागीरथी पर्यटक आवास का निर्माण कराया गया है। पहाड़ी शैली में तैयार किए गए भागीरथी होटल में 100 कमरे हैं। इसमें से 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं। इस होटल में अधिकतर रूम लग्जरी रखे गए हैं। यह होटल 43 करोड़ 27 लाख रुपए में तैयार हुआ है। साथ ही 2964 वर्गमीटर में बना हुआ है। पर्यटन विभाग का कहना है चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए ये होटल खास होगा। जो कि दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित है। खास बात ये है कि ये होटल गंगा किनारे है, जबकि यहां से मनसा देवी मंदिर 4 किमी और चंडी देवी मंदिर 3 किमी दूर हैं। इस होटल में 90 डबल बेड, एयर कंडीशनर रूम और 10 सुईट्स हैं। इसके अलावा 80 सीटर एयर कंडीशनर रेस्टोरेंट, 150 लोगों की क्षमता का बैंक्ववेंट हॉल, 3 लिफ्ट और 150 चौपहिया वाहन क्षमता वाली पार्किंग, इंटरकॉम सुविधा, टेलीविजन, वाईफाई सुविधा उपलब्ध है।
ऐसे कराएं बुकिंग
गुरूवार को ये होटल आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। जिसकी बुकिंग ऑनलाइन हो सकेगी। इसके लिए उत्तरप्रदेश की पर्यटन विभाग की वेबसाइट upstdc पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही [email protected] के जरिए भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। जो कि एक से दो दिन में ओपन कर दी जाएंगी। अभी इसका चार्ज तय नहीं किया गया है। इसके अलावा इन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- 9415311134 01334-225788,01334-226379,9415019751












Click it and Unblock the Notifications