Dehradun में भीषण हादसा, बस और लोडर के बीच टक्कर, 14 लोग घायल, एक बच्चे समेत दो की मौत
dehradun accident news: देहरादून में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर होने से लोडर और बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी।
सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ। बस और लोडर के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है। हादसे में दो की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है।

गंभीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने बस को उठाया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।
देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिघंनीवाल क्षेत्र में बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा बस सवार 01 व्यक्ति तथा एक बच्चे को मृत घोषित किया गया।
दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लीडर वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के सूचना एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विवरण घायल:-
01: जगमोहन सिंह पुत्र सुरवीर सिंह, निवासी सरु खेत बड़कोट, उम्र 30 वर्ष
02: पिंटू कुमार पुत्र राम आसरे निवासी सेलकुई, उम्र 35 वर्ष
03: मानसी गुप्ता पुत्री पवन कुमार गुप्ता निवासी डांडा पुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा)
04: गुरमीत पुत्र धर्म पाल निवासी ढकरानी (बस परिचालक), उम्र 21 वर्ष
05: कनीजा खातून पत्नी नसीबुद्दीन निवासी गांधीग्राम, लक्ष्मण चौक, देहरादून, उम्र 60 वर्ष
06: नसीबुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी गांधीग्राम, लक्ष्मण चौक, देहरादून, उम्र 62 वर्ष
07: आवेश पुत्र हसन दीन निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्र)
08: मारिया पुत्री मसूद आलम निवासी हसनपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा)
09: हुमा पुत्री नवाब निवासी शेरपुर, सहसपुर, उम्र 16 वर्ष (छात्रा)
10: मुसीदा पुत्री वाज़िद निवासी हसनपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा)
11: हर्ष पुत्र सागर निवासी बद्रीपुर 02 वर्ष
12: विनोद वर्मा पुत्र प्रताप सिंह कटा पत्थर विकास नगर देहरादून उम्र 35 वर्ष
13: शोएब पुत्र वाज़िद निवासी मलूकचद उम्र 18 वर्ष (छात्र)
14: शिल्पा पुत्री अरविन्द कुमार निवासी बद्रीपुर उम्र 24 वर्ष
(हल्की चोट: प्रार्थमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी )
विवरण मृतक:-
01: मृतक कादिल पुत्र साजिद निवासी ग्राम हसनपुर, सहसपुर, उम्र 16 वर्ष (छात्र)
02: पवन पुत्र जयपाल निवासी शेखोवाला, सहसपुर, उम्र- 22 वर्ष












Click it and Unblock the Notifications