होली पर अनहोनी: सहेली को छोड़ने जा रही युवती की हादसे में दर्दनाक मौत, दो घटनाओं में नहाने गए 5 डूबे

होली पर उत्तराखंड से तीन बड़े हादसे सामने आए। हल्द्वानी में एक युवती की कार हादसे में दर्दनाक मौत और गंगा, गंगनहर में दो अलग—अलग घटनाओं में 5 युवक डूब गए।

Holi accident haldwani girl going drop her friend died rishikesh roorkee 5 drowned taking bath

उत्तराखंड में होली पर अनहोनी की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई। पहली घटना हल्द्वानी से सामने आई जहां होली खेलने के बाद अपनी सहेली को छोड़ने जा रही एक युवती को कार ने जबरदस्त टक्कर मारी, जिसके बाद युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रुप से घायल है। वहीं दो अन्य घटनाएं होली के बाद नदी में नहाने गए दो छात्र ऋषिकेश और दो युवक गंगनहर में डूबे।

स्कूटी को एक कार ने टक्कर मारी

होली पर हल्द्वानी में एक युवती अपने सहेली को जब स्कूटी से छोड़ने जा रही थी, तो उसके साथ दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। सहेली का गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर हेड के पद पर कार्यरत थी और छुट्टी पर घर आई हुई थी। घटना हीरानगर केवीएम स्कूल के पास मुखानी चौराहे को जाने वाली सड़क पर 22 वर्षीय युवती हर्षिता वर्मा की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मारी। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। होली पर हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नहाते समय गंगा में बह गए दो छात्र

होली पर देहरादून के डीआईटी के बीटेक कर रहे दो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। दोनों छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता निवासी और उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा का रहने वाला था। उधर लक्ष्मण झूला में पटना वॉटर फॉल के पास मुरादाबाद निवासी शोभित यादव (30) गंगा में बह गया। रूड़की में भी होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। आदर्श नगर निवासी विनय (22) सोलानी पार्क के पास गया था। अचानक नहाते समय पैर फिसलने के कारण वह डूब गया। जबकि शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाते समय अचानक डूब कर लापता हो गया।

Recommended Video

    Uttarakhand Earthquake Alert | अब उत्तराखंड में Turkiye जैसी तबाही का खतरा, Video | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+