Uttarakhand: हिंदू युवती ने नमाज पढ़ने और सुरक्षा की लगाई थी गुहार, जानिए अब क्या आया नया मोड़
मध्य प्रदेश की 22 वर्षीय हिंदू युवती और हरिद्वार के एक मुस्लिम युवक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई थी। लेकिन अनुमति मिलने के बाद मामले में एक नया खुलासा हुआ है।

मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती और हरिद्वार के एक मुस्लिम युवक ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रुड़की के पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने हिंदू युवती को रुड़की के पिरान कलियर में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है।
छह माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज
लेकिन अनुमति मिलने के बाद मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जिस मित्र के साथ युवती ने नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी है, उसी के खिलाफ वह करीब छह माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती और हरिद्वार के एक गांव के रहने वाले मुस्लिम युवक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और उन्हें सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई थी।
युवती ने पिरान कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था
बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने उन्हें अनुमति देते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युवक पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। दोनों काफी समय तक साथ रहे। फिर दोनों अलग हो गए। बाद में युवती ने पिरान कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच रुड़की में चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications