Himachal से विकासनगर देहरादून आ रही बस खाई में गिरी, 35 यात्री थे सवार, बस चालक समेत चार लोगों की मौत

Himachal Pradesh Vikasnagar Dehradun bus accident हिमाचल परिवहन की गाड़ी विकासनगर देहरादून में हादसे का शिकार हो गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से बस चालक समेत चार लोगों की मौत ​हो गई है। एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू चलाया है।

बस के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग हादसे वाली जगह पार इकट्ठा होकर घायलों को बचाने में जुट गए। बस में 35 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का युद्ध स्तर पर जारी है।

Himachal Pradesh Vikasnagar Dehradun bus accident fell into ditch carrying 30 passengers Three died rescue operations underway

अब तक मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी - मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की हादसे में मौत की सूचना है। बस के खाई में गिरते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया और बस से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों को सड़क पर पहुंचाया।

जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया गया है कि देहरादून के विकासनगर में सुबह बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बस हिमाचल परिवहन की है। हादसे के बाद के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

चकराता से त्यूणी रोड के मध्य क्वानू नामक स्थान पर हिमाचल ट्रांसपोर्ट की एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 60 मी गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें करीब 35 यात्री सवार होने की जानकारी मिली। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक सहित कुल 04 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

मृतकों का विवरण:-

  • 1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम - क्यारला नेरवा (HP)
  • 2- रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)
  • 3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (HP)
  • 4- दिनेश कुमार s/o श्री मोहन सिंह उम्र 54 वर्ष ग्राम चोपाल , शिमला (बस चालक)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+