हिमाचल की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को जीताने के लिए उत्तराखंड के नेता भी जुटे, जानिए कनेक्शन
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट लोकसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट में से प्रमुख सीट बनी हुई है। इस सीट से भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है।
कंगना को चुनाव जीताने के लिए उत्तराखंड भाजपा ने भी पूरा जोर लगा दिया है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंडी लोकसभा सीट पर बूथ से लेकर मंडल स्तर तक काम देख रहे हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहले से ही हिमाचल में चुनावी प्रचार में जुटे हैंं। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर पहले ही चरण में मतदान हो चुका है। अब हिमाचल में अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे।
उत्तराखंड भाजपा ने पड़ोसी राज्य हिमाचल में चुनाव जीताने के लिए डेरा डाल दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखण्ड प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ मंडी लोकसभा में मोर्चा सम्भाला है।
भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने मंडी लोकसभा के बूथ से लेकर माडल एवं ज़िला स्तर के पदाधिकारियों की अलग अलग बैठके ले रहे हैं। रविवार को मंडी लोकसभा की प्रत्याशी कंगना रणोत के करसोग विधानसभा की बूथ प्रबंधन की बैठक ली।
इसके बाद मंडी लोकसभा की करसोग विधानसभा के ग्राम पंचायत क्लासन बूथ की बैठक और सुंदर नगर विधानसभा की बूथ प्रबंधन की बैठक भी ली।
हिमाचल और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सियासत कई मायनों में एक समान ही नजर आती है। दोनों पहाड़ी राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ही मुख्य मुकाबले में रहती हैं। हिमाचल में लोकसभा की चार जबकि उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं।
दोनों जगह लगातार दो बार से भाजपा सभी सीटें जीतती आ रही हैं। इस बार क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाने की उम्मीदें भाजपा लगा रही है। इस बार हिमाचल की मंडी सीट पर सबकी निगाहें हैं यहां से बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत के चुनाव में उतरने से सबकी नजरें टिक गई हैं। कंगना का सामना कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में है।












Click it and Unblock the Notifications