Uttarakhand: उच्च शिक्षण संस्थानों में एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम और एक चुनाव कार्य योजना होगी लागू

उत्तराखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने को उच्च शिक्षा विभाग ने पहल की है। इसके​ लिए हर शिक्षण संस्थान में एक साथ एडमिशन, एग्जाम, चुनाव सभी शैक्षणिक गति​विधियों पर काम किया जा रहा है।

Higher Education One admission exam result election action plan institutions Minister Dr. Dhan Singh Rawat

उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम और एक चुनाव कार्य योजना को लागू किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध अशासकीय व निजी शिक्षण संस्थानों के साथ बैठक कर इस आशय से प्लानिंग पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

नैतिक शिक्षा संबंधी विषय शामिल किया जाएगा

Recommended Video

    Joshimath land subsidence: Uttarakhand CM Pushkar Dhami ने किया हवाई सर्वे | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    उत्तराखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने को उच्च शिक्षा विभाग ने पहल की है। इसके​ लिए हर शिक्षण संस्थान में एक साथ एडमिशन, एग्जाम, चुनाव सभी शैक्षणिक गति​विधियों पर काम किया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने के लिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम और एक चुनाव कार्य योजना को लागू किया जाएगा। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता व छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विवि पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा संबंधी विषय शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की डिजिटल हेल्थ आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाएगी। इसके अलावा सभी छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण विवि के साथ क्यूआर कोड साझा करेगा। साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ई-रक्तकोश, आरोग्य सेतु एप, विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए बुलाया जा सके। संस्थानों में नशा मुक्त अभियान, तंबाकू मुक्त अभियान संचालित किया जाएगा। सभी निजी शिक्षण संस्थानों से नेक मूल्यांकन के लिए अनिवार्य रूप से आवेदन करने को कहा। इसके लिए विवि के माध्यम से नेक मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन फरवरी में कराया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+