लखनऊ से देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए शिड्यूल और किराया

नवरात्रि से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को एक और हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिल सकती है। लखनऊ से देहरादून के बीच जल्द हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। जल्द ही ट्रेन का शिड्यूल और किराया जारी किया जा सकता है।

High speed Vande Bharat Express will start soon between Lucknow Dehradun, know the schedule and fare

लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन उत्तर रेलवे के हिस्से में रहेगी, जो पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह देहरादून को जाएगी और रात में लखनऊ में वापस आ जाएगी। ट्रेन का एक तरफ का रुट 8 घंटे का निर्धारित हो सकता है। यात्री एक दिन में देहरादून और लखनऊ की यात्रा कर पाएंगे।

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए चलने वाली ट्रेन में आठ कोच होंगे, जिनमें चेयरकार और एक्जीक्यूटिव चेयरकार की सुविधाएं होंगी। ट्रेन का रूट लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार, और देहरादून तक निर्धारित किया गया है।

इस यात्रा में पांच ठहराव प्रस्तावित हैं। ट्रेन किराया 1200 से 1800 रुपये के बीच संभावित है। वर्तमान में देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित है। जो कि चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी को तय कर लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+