देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सर्विस शुरू, जानिए किराया, टाइमिंग

देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी के अलावा हल्द्वानी से बागेश्वर से अब हेली सर्विस शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है।

देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है, जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून - मसूरी के बीच पांच सीटर, जबकि शेष जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा।

Heli service started Dehradun Nainital Bageshwar Mussoorie Haldwani to Bageshwar know fare timing

देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि "उड़ान" योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे।

बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। नैनीताल अपनी मनोरम झीलों, नयना देवी शक्तिपीठ और कैंची धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

सरयू और गोमती नदी के पावन संगम पर स्थित बागेश्वर का क्षेत्र, पवित्र बागनाथ मंदिर और प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले के लिए जाना जाता है। हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुँच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं, इस सेवा के प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे की हो जाएगी। इमरजेंसी की स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले हमारे लोगों को बहुत सहायता मिलेगी।

किराया विवरण

देहरादून - नैनीताल

  • किराया - 4500 प्रति यात्री
  • देहरादून से उड़ान- सुबह 8.15, दोपहर- 02.25 बजे
  • नैनीताल से उड़ान- सुबह 9.10, दोपहर- 03.20 बजे

देहरादून - बागेश्वर

  • किराया - 4000 प्रति यात्री
  • देहरादून से उड़ान- सुबह 10.20, दोपहर- 12.30 बजे
  • बागेश्वर से उड़ान- सुबह 11.10, दोपहर- 01.20 बजे

हल्द्वानी - बागेश्वर

  • किराया - 3500 प्रति यात्री
  • हल्द्वानी से उड़ान- सुबह 08.30, दोपहर- 02.45 बजे
  • बागेश्वर से उड़ान- सुबह 09.00, दोपहर- 03.00 बजे

देहरादून - मसूरी

  • किराया - 2578 प्रति यात्री
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+