उत्तराखंड में बारिश का कहर: पर्वतीय रास्ते बंद, नदियां उफनीं, मकान गिरने से 4 की मौत
देहरादून। हिमालय के अंचल में बसे राज्य उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिला। यहां मंगलवार-बुधवार की रात एक इमारत ढह गई, जिसमें दबने से 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे में से तीन की लाशें निकाली गईं। वहीं, 2 जिंदा बचा लिए गए। पुलिस-प्रशासन द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया।

उत्तराखंड में गिरा मकान
स्थानीय निवासियों ने बताया कि, रात करीब एक बजे पड़ोस में मकान ढहने की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए थे। पता चला कि, चुखुवाला में उस मकान में सो रहे 6 लोग मकान के मलबे में दब गए थे। इनमें दो किरायेदारों का परिवार रह रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, चुक्खूवाला मोहल्ले में प्लाटिंग की जा रही थी। प्लाटिंग के साइड में ठेकेदार द्वारा मोटी सीमेंट की स्लैब रखी गई थी। रात को वही हजारों टन वजनी स्लैब मकान के ऊपर गिर गया। जिससे मकान ढह गया। फिर, मकान के अंदर रहने वाले दो परिवार दब गए।

इन लोगों की चली गई जान
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के मुताबिक, घटना में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। मौके पर ही राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंच गई थी। जिसके तलाशी-बचाव अभियान में कई लाशें बरामद की गईं। मृतकों की पहचान किरन (28), विमला देवी (37) और आठ वर्षीय बच्ची सृष्टि के तौर पर हुई। इनमें किरन गर्भवती थी। कुल चार मौतें दर्ज की गईं।

कई मार्ग हो गए बंद
आफत की बारिश के चलते उत्तराखंड में गंगा, यमुना, शारदा नदियां उफान पर हैं। जगह-जगह से भूस्खलन की सूचना मिल रही हैं। पानी के तेज बहाव के साथ आए मलबे के कारण बद्रीनाथ हाईवे और देहरादून-मसूरी मार्ग बंद हो गया। वहीं, उत्तरकाशी में भी यमुनोत्री मार्ग शुक्रवार से बंद पड़ा है।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications