आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, पहाड़ी से बोल्डर- पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित, देर शाम खुला मार्ग
Adi Kailash Yatra news उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। एलागाढ़ के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर आ गिरे। जिसके बाद काफी देर तक यात्रा मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लगी रही।
सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि देर शाम तक यात्रा मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा। पिथौरागढ़ जिले में धारचूला से आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ।

भूस्खलन की वजह से यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। जिस कारण दोनों तरफ यात्री और स्थानीय लोग फंसे रहे।बताया गया कि पिथौरागढ़ जिले में एलागाढ़ के पास आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरक गई। जिससे भारी भरकम बोल्डर सड़क पर आ गिरे और यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से सैकड़ों कैलाश यात्री और स्थानीय लोग फंस गए।
पुलिस प्रशासन और एसएसबी जवानों द्वारा फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। भूस्खलन की वजह से एसएसबी चौकी को भी नुकसान पहुंचा। घटना केे बाद से ही प्रशासन और बीआरओ की टीम सड़क खोलने के काम में जुटी हुई है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि देर शाम तक यात्रा मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा। गौर हो कि इन दिनों बड़ी संख्या में लोग आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे हैं। एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी अपनी दो दिवसीय यात्रा कर लौटे हैं।
इस मार्ग से न यात्री आदि कैलाश जाते हैं, इसके अलावा तिब्बत से सटे अंतिम सीमा पर रहने वाले गांव के लोग भी इसी मार्ग से आना-जाना करते हैं। एकमात्र सड़क होने की वजह से इस तरह की घटना से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग न केवल कैलाश मानसरोवर जाता है। बल्कि, आदि कैलाश और ओम पर्वत पर भी जाने के लिए यात्रियों को इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications