मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए टिहरी के देवप्रयाग के रहने वाले हजारी चौहान,सीएम धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड का एक और लाल मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गया है। मणिपुर में सेना के एक अभियान के दौरान हजारी चौहान शहीद हो गए।
शहीद हुए हजारी चौहान जनपद टिहरी के देवप्रयाग से थे। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। दुखद घटना के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल के हजारी सिंह शहीद हो गए। मणिपुर में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए हजारी चौहान जनपद टिहरी के देवप्रयाग से थे। उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश पहुंच चुका है। आज दोपहर बाद उन्हें सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।
इस घटना ने राज्य को एक और शहीद की शहादत के साथ गहरा दुःख पहुंचाया है। हाल ही में देहरादून समेत कई जिलों के वीर सपूत भी मां भारती की सेवा में शहीद हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा है कि
असम में माँ भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।












Click it and Unblock the Notifications