हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनावों के परिणाम आने से पहले ही भाजपा के अंदर हलचल,उत्तराखंड की भी हाईलेवल मीटिंग

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने से पहले ही भाजपा के अंदर हलचल तेज है। जिस तरह के एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, उससे भाजपा के अंदरखाने इसको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।

इन चुनावी परिणामों का असर आने वाले उपचुनाव और चुनावों पर भी साफ देखा जा सकता है। ऐसे में उत्तराखंड में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Haryana Jammu and Kashmir Stir within BJP before results elections high level meeting Uttarakhand

उत्तराखंड में लंबे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की अटकलें हैं साथ ही दायित्वधारियों को लेकर भी फाइल ठंडे बस्ते में डाली हुई है। इसको लेकर भी कई तरह की सियासी चर्चाएं हैं। हालांकि केदारनाथ उपचुनाव और निकाय चुनाव धामी सरकार के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती मानी जा हरी है।

आने वाले समय में केदारनाथ उपचुनाव और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी पार्टी अलर्ट हो गई है। इस बीच भाजपा की उत्तराखंड प्रदेश की हाईलेवल मीटिंग हुई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे।

जिसमें प्रदेश के कई समसामयिकी मुद्दों पर चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि केदारनाथ उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर भी भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में है। एक दिन पहले सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ विधानसभा में एक बड़ा कार्यक्रम मे शिरकत की। जिसमें कई सौंगातें दी गई।

माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए सरकार पूरी तरह से केदारनाथ सीट पर फोकस कर रही है। जिसमें सरकार के पांच मंंत्री भी जमीन पर डटे हुए हैं। इसको लेकर भी जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस इसे भाजपा का डर बता रही है।

जबकि भाजपा का कहना है कि केदारनाथ में आपदा से हुए नुकसान और अन्य जरुरी समस्याओं को देखते हुए ही मंत्रियों को जनसमस्याओं को दूर करने के लिए भेजा गया। इस बीच प्रदेश प्रभारी प्रदेश भर में सदस्यता अभियान का फीडबैक भी ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+