Harish rawat ने हरियाणा में कांग्रेस की हार पर कह दी बड़ी बात,PM मोदी के बांटेंगे वाले बयान को लेकर क्या कहा
Harish Rawat हरियाणा में कांग्रेस को अपनी हार अप्रत्याशित लग रही है। जिस तरह का हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को माहौल नजर आया वह परिणाम में नहीं बदल पाया। इसके लिए कांग्रेस अब चिंतन करने में जुटी है। कांग्रेस हार के कारणों का पता लगा रही है।
इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता लगातार हार को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हरीश रावत ने कहा है कि चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू, सिक्ख का आवाह्न किया और कहा है कि वह बाटेंगे आपको बंटना नहीं है। हरीश रावत ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि हरियाणा में तो आपने अपनी चुनावी जीत को चुराने के लिए हिंदुओं को ही बांटा। जाट के खिलाफ गैर जाट को एकजुट कर उनका मत हासिल कर आपने सत्ता जरूर झपटी, मगर समाज को तो आपने और आपकी पार्टी ने बांटा और महाराष्ट्र में भी आप निश्चित हार झेलने जा रहे हैं।
कहा कि वहां भी आप हिन्दू समाज को बांटेंगे, मराठा और, और-और में। बिना बांटे चाहे हिंदू-मुसलमान के रूप में बांटना पड़े या जाट-गैर जाट के रूप में बांटना पड़े या किसी और रूप में बांटना पड़े, आपको जीत तो हासिल हो ही नहीं सकती है।
हरदा ने कहा कि कांग्रेस जोड़ती है इसलिए कुछ खोती है और जब से भाजपा की बांटने की एक्सपर्टाइज लोगों को पसंद आने लग गई है तो इसलिए सब कुछ भी कहें, मगर कांग्रेस की हार का कारण समाज को बांटने में भाजपा की सफलता में ही निहित है। हरीश रावत ने हार के लिए पीएम मोदी के बांटेंगे वाले बयान को भी आड़े हाथ लिया। साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी अभी से सतर्क होने को कह दिया है।












Click it and Unblock the Notifications