Harish rawat पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया वे कब जाएंगे अयोध्या, भाजपा को कही ये बड़ी बात
Harish rawat जैसे-जैसे 22 जनवरी का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या को लेकर सियासत गरमा गई है। सबसे ज्यादा सियासत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर है।

इस बीच कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर है। कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी अयोध्या के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं उन्होंने अयोध्या जाने की बात तो की है, लेकिन ऐसे समय में जब उन्हें भगवान राम का बुलावा आएगा।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि वे भी अयोध्या जाएंगे। हरदा ने कहा राम को दलगत राजनीति से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति में राम को लपेटने की कोशिश करेंगे तो हम उनके उस सर्वग्राही मूर्ति वाणी विग्रह के साथ अन्याय करेंगे। हमारी श्रद्धा दिखावा हो जायेगी। यदि हमारी श्रद्धा वास्तविक है तो हमको राम को अपने स्वाभाविक रूप में लोगों को स्मरण करने देना चाहिए।
हरदा आगे कहते हैं कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यूं तो राम सबके प्राण हैं, मगर संस्कारिकता/सांसारिकता का तकाजा है कि श्री राम की बाल विग्रह मूर्ति में भी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, यह हमारे सनातन परंपरा का हिस्सा है। मैं इस अवसर को भी प्रणाम करता हूं, नमन करता हूं और जब अयोध्या में भीड़भाड़ की स्थिति सामान्य होने लगेगी तो राजा रामचंद्र जी के आदेशानुसार उनके दर्शनों के लिए मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा।
हरीश रावत ने इस मुद्दे पर हो रही राजनीति को लेकर इशारों में भाजपा को भी घेरा है। उन्होंने लिखा कि कुछ अनर्गल स्वर हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, उनकी तरफ ध्यान देकर हम अपना ही अनहित करेंगे। मेरी प्रभु राम से प्रार्थना है कि प्रभु भटके हुए लोगों को तो सन्मति दो ही दो, मगर जो लोग बढ़ चढ़कर अपने आपको आपका भक्त सिद्ध करने में लगे हुए हैं, चुनाव के विषाद को नजदीक देखकर आपको फिर से चुनाव का मुद्दा बनाना चाह रहे हैं, उनको भी सद्बुद्धि दीजिए।
कहा कि कुछ लोग अपनी पूरी सामर्थ्य लगाकर अपने को एक मात्र प्रशंसक सिद्ध करने में लगे हुए हैं। भक्त तो आपके वह भी हैं जो इस बात की घोषणा कर रहे हैं जब प्रभु का बुलावा आएगा तो हम दर्शनों के लिए जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications