Harish rawat ने बताया क्यों लागू की गई थी धारा 370, मोदी सरकार से पीओके को लेकर कर दी ये बड़ी मांग

Harish rawat धारा 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने स्वागत किया है। हरीश रावत का कहना है कि धारा 370 जिस समय लागू की गई, उस समय भूल नहीं एक ऐतिहासिक आवश्यकता थी। पाकिस्तान के आक्रामक रवैये और कुछ वैश्विक शक्तियों के षड़यंत्र का मुकाबला करने के लिए कश्मीर की जनता को विश्वास में लेने के लिए धारा 370 लागू की गई।

Harish Rawat ex cm congress leader told why Section 370 was implemented demand Modi government PoK

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत राजनीति में समसा​मयिकी और हर ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाकी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। धारा 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी हरदा ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

सोशल मीडिया पर जारी किए बयान में हरदा ने थैंक्यू सुप्रीम कोर्ट को थैंक्यू कहा है। कहा कि एक और कटु प्रसंग का सर्व स्वीकार्य समाधान निकला। उन्होंने इसे लागू किए जाने पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि धारा 370 जिस समय लागू की गई, उस समय भूल नहीं एक ऐतिहासिक आवश्यकता थी।

पाकिस्तान के आक्रामक रवैये और कुछ वैश्विक शक्तियों के षड़यंत्र का मुकाबला करने के लिए कश्मीर की जनता को विश्वास में लेने के लिए धारा 370 लागू की गई। हरदा कहते हैं कि समय के साथ हर सरकार ने धारा 370 के प्राविधानों को हल्का किया। अब समय आ गया सुप्रीम कोर्ट ने एक सर्व स्वीकार्य समाधान निकाल दिया।

कहा कि हमारा मानना है कि अब धारा 370 का प्रसंग अंतिम रूप से समाप्त हो गया है। पीओके (Pakistan Occupied Kashmir) एक अंतिम काटा है और संसद का संकल्प भी है कि पीओके भारत का हिस्सा है। आज मौका है, पाकिस्तान सातवें, आठवें, नौवें दशक का पाकिस्तान नहीं है, आज आर्थिक रूप से विपन्न, टूटा हुआ, बटा हुआ पाकिस्तान है। पीओके में भी असंतोष है। इस कांटे को भी सरकार निकाले, देश साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+