Harish rawat: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पूर्व सीएम ने कह दी बड़ी बात, केंद्र से कर दी ये मांग

उत्तराराखंड में जल्द ही यूसीसी लागू होने जा रहा है। इसके लिए धामी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने यूसीसी ड्राफ्ट को लेकर कहा कि इसे केंद्र सरकार को बनाना चाहिए।

 Harish Rawat congress: Former CM said big thing Uniform Civil Code demand from the Center

उत्तराखंड की धामी सरकार फरवरी माह में समान नागरिक संहिता को लागू करने जा रही है। जिसको लेकर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ही ऐलान किया है। 2 फरवरी को यूसीसी को लेकर बनाई गई कमेटी अपना ड्राफ्ट सरकार को सौंपने जा रही है। जिसके बाद 6 फरवरी को यूसीसी को सदन में पेश किया जाएगा।

इस तरह से सरकार की ओर से इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। ऐसे में इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। यूसीसी ड्राफ्ट पर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि पहले तो ड्राफ्ट देखना पड़ेगा क्योंकि इन्होंने ड्राफ्ट अभी जारी ही नहीं किया।

यूसीसी का मतलब है कि जो सारे देश में लागू हो। जो पारित हो रहा है उसका क्या अर्थ है जो हमारे विधानसभा के सीमाओं के बाहर लागू ही नहीं होगा। इसे केंद्र सरकार को बनाना चाहिए। धामी सरकार फरवरी में यूसीसी को लागू करने जा रही है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। ​

विधानसभा का सत्र बुलाकर इसी सत्र में इसे पेश कर पास करवाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि यूसीसी धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक होगा। जिसका लोकसभा चुनाव में भी असर होना तय है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम धामी ने चुनाव जीतने के बाद इसे लागू करने की बात कही थी, चुनाव जीतने के बाद धामी ने सबसे पहले यूसीसी के लिए ​विशेषज्ञ कमेटी बनाई। जो कि अब ड्राफ्ट सरकार को सौंपने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+