Uttarakhand Exit Poll Result:एग्जिट पोल से पहले हरीश रावत का बड़ा दावा,बताया कितनी सीटें जीत रही कांग्रेस
Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें चरण का मतदान जारी है। 4 जून को परिणाम आने हैं। जिसको लेकर सभी उत्सुक नजर आ रहे हैं। आज साढ़े 6 बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ जाएंगे।
हर किसी के जीत को लेकर अपने अपने दावे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी जीत को लेकर भविष्यवाणी करते हुए सीटों का अपना आंकलन बताया है।

18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले चरण 19 अप्रैल को मतदान हुआ। सारे देश के चुनावों के परिणाम 4 जून को आयेंगे। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें है। हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए चुनाव परिणामों के आंकलन को लेकर कहा कि पहले चरण और रिजल्ट से पहले मिले समय में उनको अपने स्वास्थ्य को देखने और सुधारने का अवसर भी मिला। हालांकि इस बीच वे देश में क्या हो रहा है ? देश भर में चुनाव अभियान की स्थिति को लेकर उत्सुकता बनी रही।
हरीश रावत ने बताया कि पार्टी ने कुछ राज्यों में चुनाव प्रचारक के रूप में उन्हें नामित भी किया, स्वास्थ्य के कारणों से मैं केवल छठे व सातवें चरण में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में कुछ योगदान दे पाए। हरीश रावत का कहना है कि इस बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में स्वाभाविक उत्साह था। वोटिंग के दिन मतदाताओं के रूझान को लेकर कार्यकर्ता साथियों में लम्बे समय बाद उत्साह देखने को मिला।
हरीश रावत ने कहा कि मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा जो हमारे साथ लंबे समय से नहीं था, इस बार इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के साथ खुलकर खड़ा हो रहा है। उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत संगठित रूप में उम्मीदवारों का साथ दिया है। उन्होंने बताया कि मेरे पास कार्यकर्ता साथियों और अन्य लोगों से आ रही सूचनाएं उत्साहवर्धक हैं।
कहा कि हरिद्वार और पौड़ी को लेकर कुछ चर्चाएं ज्यादा हैं, मगर अल्मोड़ा, नैनीताल और टिहरी में भी कांग्रेस पार्टी अच्छी टक्कर में है, परिणाम कुछ भी हो सकते हैं बल्कि मैं आशाप्रद हूं कि इन तीन सीटों पर भी हम चमत्कारिक रूप से जीत प्राप्त करेगें। परिणाम तो ईवीएम में कैद हैं, 4 जून को ही सामने आएंगे।
साफ है कि हरीश रावत को उत्तराखंड में हरिद्वार और पौड़ी की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। जबकि टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा जीतने का भी भरोसा है।
कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन चुनावों में उत्साही दिखाई दिया है और सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस को मिलने वाले परंपरागत वोटों का एक बड़ा हिस्सा जो बसपा, भाजपा सहित दूसरी अन्य पार्टियों की तरफ चला गया था, वह वर्ग इस चुनाव में खुलकर कांग्रेस के साथ आ गया है, साथ आया ही नहीं है बल्कि उन्होंने हमारे चुनाव अभियान को गति प्रदान करने का काम भी किया है।
हरीश रावत ने बताया कि कांग्रेस को एक अप्रत्याशित समर्थन उन मतदाताओं से भी मिला है, जो मतदाता किसी न किसी कारणवश सत्ता से नाराज थे, हम संगठित तौर पर भले ही उनको चुनाव अभियान का हिस्सा नहीं बना पाए, लेकिन मतदान में उन मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को दंडित किया है। बता दें कि हरिद्वार से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications