Harish rawat: अयोध्या पहुंचकर पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ने किए रामलला के दर्शन, जानिए क्या कहा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आज अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किए। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के ​जरिए इसकी जानकारी सार्वजनिक की। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज अयोध्या धाम में प्रभु श्री राजा राम चंद्र जी के दर्शन के बाद हनुमान गढ़ी जी में जाकर परम राम भक्त मंगलकारी हनुमान जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Harish Rawat After reaching Ayodhya former CM Congress leader darshan Ram Lalla know what he said

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने न जाने का निर्णय लिया था। हरीश रावत ने साफतौर पर कहा था कि वो भगवान श्री राम के दर्शनों के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे, इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को हाईजैक करने का आरोप भी लगाया था। हरीश रावत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी सपने में भगवान राम के दर्शन होने की बात कही थी।

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि, 'कल रात मुझे ऐसा लगा जैसे भगवान राम मेरे सिरहाने पर बैठे हो. मुझे यह कह रहे हों कि अयोध्या जरूर आना। मैंने भी यही इच्छा जताई है कि मैं जल्द ही राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाऊंगा। इसके लिए रामनवमी या उसके आसपास का दिन सही रहेगा।

जिसे हरीश रावत ने आज पूरा कर लिया। कांग्रेस नेता हरीश रावत अयोध्या पहुंचे और भगवान राम के दर्शन किए. जहां भगवान राम और मंदिर की भव्यता देख हरीश रावत गदगद नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर दर्शन के जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन कर चुके हैं।

इस बीच अयोध्या को लेकर सियासत भी जमकर हुई। हालांकि हरीश रावत के अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन से अब सियासत भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने अभी किसी भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हरीश रावत के चुनाव लड़ने को लेकर भी सस्पेंश जारी है। हरीश रावत हरिद्वार से दावेदार करने के बाद कई बार चुनाव न लड़ने के भी संकेत दे चुके हैं। ऐसे में हरीश रावत इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर नजर आएंगे, या न​हीं इस बात का सबको इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+