Viral Video रील बनाने के चक्कर में जान पर बन आई,युवती का रेलिंग से गिरा पैर,नदी में बहने लगी और फिर...

रील बनाने के चक्कर में आजकल लोग जान भी दांव पर लगा रहे हैं। जिससे कई बार ये शौक लोगों को मुश्किल पड़ जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला हरिद्वार का सामने आया है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हरिद्वार के विष्णु घाट का बताया जा रहा है।

यहां एक युवती रील बनाने के चक्कर में गंगा नदी में गिर गई। युवती का नदी किनारे लगाए गए लोहे की रेलिंग पर पैर संतुलित नहीं रह पाता और वह नदी में बहने लगती है। जब वह दूर बहती हुई जाती है तो किसी तरह जान बची।

haridwar viral video making reel risked life girl foot fell from railing she started flowing river

सोशल मीडिया पर इन दिनों लोगों में रील को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। रील बनाने के चक्कर में लोग हर रिस्क तक उठाने को तैयार हो जाते हैं। हरिद्वार में भी आए दिन रील बनाकर लोग खूब वायरल करते हैं। कई बार रील के चक्कर में लोगों की जान पर बन आती है। इसी तरह का ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

एक युवती हरिद्वार के विष्णु घाट पर रील शूट रही थी। ये वीडियो क्लिप 24 सेकंड का है जिसमें देखा जा सकता है। कि युवती हरिद्वार के विष्णु घाट पर मौजूद शिवलिंग के पास जाकर उससे माथा लगाकर कुछ पल के लिए बैठ जाती है। बैकग्राउंड में कुछ म्यूजिक भी बजता हुआ सुनाई दे रहा है। इसके बाद युवती खड़े होकर भक्तों की सुरक्षा के लिए बनी लोहे की रेलिंग पर चढ़ जाती है।

तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सीधा नदी में गिर जाती है। गंगा का बहाव तेज होता है ऐस में लड़की आगे बह जाती है। हालांकि कुछ देर बाद वह खुद को किनारे पर लाने में सफल रहती है। लड़की के बहने का वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर एक बार फिर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। धार्मिक आस्था के नाम पर रील के चक्कर में यूजर बढ़ाने के लिए लोग कुछ भी कदम उठा रहे हैं, जो खतरनाक साबित हो रहे हैं।

video:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+