Video: भारी बारिश में फंसी बस, इस तरह 53 लोगों को किया गया रेस्क्यू, जान बचाने को यहां चढ़े यात्री

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का कहर जमकर देखा जा रहा है। मानसून जाते जाते भी लोगों को परेशानी में डाल रहा है। इस बीच एक वीडियो हरिद्वार से सामने आया है। जहां भारी बारिश के चलते नदी में आए पानी से एक बस फंस गई। जिसमें 53 लोग फंसे र​हे। पुलिस और एसडीआरएफ ने किसी तरह इन लोगों की जान बचाई है।

haridwar Video Bus stuck in heavy rain 53 people sdrf rescued, passengers boarded save lives

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कंट्रोल रुम से हरिद्वार में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस नदी में फंसने की सूचना मिली। जिसमे कई लोग सवार बताए गए। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की मदद मांगी गई।

सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धस्माना अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर एक एक कर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। बस में सवार 06 लोग अत्यंत भयभीत होने के कारण बस से बाहर निकलकर पुल के नीचे, पिलरों पर चढ़े गये थे।

SDRF द्वारा रोप के माध्यम से इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। गौरतलब है कि, बस नेपालगंज रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही थी। बस में 53 लोग सवार थे। जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं। अचानक मार्ग पर बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने के कारण बस मय सवारियों के बीच नदी में ही फंस गयी। SDRF द्वारा सभी सवारियों को समय रहते रेस्क्यू कर दिया गया है व बस को भी​ निकालने का प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+