हरिद्वार में लूट कांड की एसटीएफ करेगी जांच,प्रदेशभर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जारी हुए ये निर्देश

हरिद्वार में ज्वैलरी शॉप में हुई लूट, ऋषिकेश में पत्रकार पर शराब माफिया द्वारा किए गए हमले और चमोली में एक विशेष समुदाय को लेकर हुए तनाव के बाद पुलिसिंग को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच देहरादून में पुलिस अधिकारियों ने कानून और अपराध को लेकर समीक्षा की गई।

जिसमें हरिद्वार घटना के जल्द खुलासे के लिए एसटीएफ टीम भी नियुक्त की गई है।साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैंं।

Haridwar news STF will investigate robbery case instructions issued law and order across state

सम्बन्धित थाने की गस्त, चीता, पुलिस पिकेट आदि की डयूटी चार्ट आदि का विश्लेषण कर डयूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, नगर से जांच कराते हुए दोषी कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई के लिए एसएसपी हरिद्वार को निर्देश दिये गये।

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने ये निर्देश दिए

  • शराब ​के ठेकों के आस-पास गस्त, चीता आदि के माध्यम से पैट्रोलिंग कराते हुए पुलिस की टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश
  • दो समुदायों से सम्बन्धित प्रकरणों में कानून व्यवस्था प्रभावित होने एवं किसी भी घटना के घटित होने पर किसी भी धर्म विशेष एवं वर्ग के व्यक्तियों द्वारा बहुत अधिक संख्या में एक स्थान पर एकत्रित होने को गम्भीरता से लें।
  • अभियोगों में प्रेषित आरोप पत्र/अन्तिम रिपोर्ट को ई-फाईलिंग अथवा Manually 15 दिवस के अन्दर अभियोजन कार्यालय के माध्यम से सक्षम न्यायालयों में भेजे जाने तथा लम्बे समय से कोर्ट में विचाराधीन सिविल तथा भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित प्रकरणों में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य करें।
  • साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
  • सोशल मीडिया पर प्रसारित शान्ति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों एवं फेक न्यूज की नियमित रुप से मॉनिटरिंग किये जाने तथा भ्रामक पोस्टों के तत्काल खण्डन की कार्यवाही करते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत एसओपी के अनुरुप कार्रवाई सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+