Haridwar news: लौकी के नीचे मिली लाखों की शराब,हरियाणा से आए चालक की चालाकी देखकर पुलिस के उड़ गए होश
हरिद्वार पुलिस ने सब्जी की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। हरियाणा का शराब तस्कर लौकी की सब्जी के नीचे शराब की पेटियां लेकर आ रहा था। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। सब्जी के ट्रक से पुलिस ने 100 पेटी शराब बरामद की है। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। चुनाव को देखते हुए पुलिस तस्कर से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग अभियान चलाकर हर तरफ नजर रखी जा रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध युद्ध स्तर पर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस दौरान थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बार्डर पर स्थित गांव खडखडी दयाला के पास से अभियुक्त राजेंद्र को छोटा हाथी से सब्जी की आड में अवैध शराब तस्करी करते हुए 100 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेन्द्र निवासी ग्राम सागा थाना राउडी जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी के लिए बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान चेकिंग में हरियाणा के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
झबरेड़ा पुलिस ने लोडर वाहन में सब्जी की आड़ में हो रही शराब तस्करी का खुलासा करते हुए हरियाणा के एक तस्कर को 100 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है।
तलाशी में लौकियों के बीच में हरियाणा मार्का की 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पानीपत से शराब लेकर हरिद्वार आ रहा था। लोडर वाहन में आरोपी चालक ने इस तरह से शराब भरकर रखी थी कि किसी को शक न हो सके। आरोपी ने पीछे की तरफ सिर्फ लौकी की पोटली लगा रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications