Haridwar news:खेतों में रखवाली कर रहा था किसान, हाथी ने पटकपटक कर मार डाला, मचा हड़कंप
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया गांव के रहने वाले किसान को हाथी ने पटक कर मार डाला। आसपास काम कर रहे लोगों ने जब किसान के चिल्लाने की आवाज सुनी तो लोग मौके पर पहुंचे और हाथी को वहां से भगाया।
इस घटना के बाद से लोग आक्रोशित हैं और लोगों ने वन विभाग का घेराव भी किया। हरिद्वार क्षेत्र में वन्य जीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इन इलाकों में हाथी के आतंक से भी लोग परेशान है। खेती और किसानी करने वाले लोगों के लिए खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया गांव निवासी 65 वर्षीय धर्मू भगत बीती देर रात अपने खेत पर रखवाली कर रहा था, तभी हाथी उनके खेत में घुस आया। हाथी की आवाज से धर्मू की भी आंख खुल गई।
इसके बाद धर्मु ने हाथी को वहां से भगाने का प्रयास करने लगा। तभी हाथी ने धर्मू को पटक पटककर मार दिया। आसपास अपने-अपने खेत की रखवाली कर रहे अन्य लोगों ने जब धर्मू की आवाज सुनी तो वो भी मौके पर पहुंचे और बड़ी बमुश्किल हाथी को वहां से भगाया।
इस घटना के बाद ग्रामीण काफी गुस्से में है। भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने मृतक किसान के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। लोगों ने इस हादसे के लिए वन विभाग को दोषी ठहराया है और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही है। वन विभाग का कहना है कि नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications