हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, डकैती कांड में शामिल बदमाश ढेर, दूसरा फरार
haridwar news Encounter हरिद्वार में ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड को लेकर पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रही है।
पुलिस का दावा है कि बदमाश ज्वैलरी डकैती कांड में शामिल थे। डकैती में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही थी। बीती देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को रुकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मारे गए बदमाश की शक्ल श्रीबालाजी ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती डालने वाले एक बदमाश से मिलती-जुलती है। एसएसपी ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे से लगातार चेकिंग की जा रही थी और समस्त थाना क्षेत्र में यह चेकिंग एसपी सिटी के नेतृत्व में कराई जा रही थी। इसी बीच सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों ने बहादराबाद पथरी रोह पुल के पास से भागने की कोशिश की है, बहादराबाद क्षेत्र से पुलिस के द्वारा जब उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया और पथरी रोह पुल की ओर भाग निकले।
जहां पर उनकी गाड़ी आगे जाकर स्लिप हो गई और उसके बाद वो उठ कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस के द्वारा जब उनको रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंका दिया। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।
घायल बदमाश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत पूरा पुलिस महकमा पहुंच गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मारे गए बदमाश की शक्ल श्रीबालाजी ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती डालने वाले एक बदमाश से मिलती जुलती है। उन्होंने कहा कि फरार बदमाश की तलाश जारी है, जो जल्द ही पकड़ा जाएगा। पुलिस द्वारा बताया गया कि अस्पताल आए पीड़ित द्वारा शिनाख्त कर पुष्टि की गई कि मारा गया बदमाश 1 सितंबर को रानीपुर मोड़ के नजदीक दिनदहाड़े हुए श्रीबालाजी ज्वैलर्स डकैती कांड में शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications