Haridwar news: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास ​को मौत के घाट उतारा,पुलिस के सामने आई सच्चाई तो उड़ गए होश

हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर फाजिलपुर गांव में बहू ने सास ​को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। बहू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सास उसको आए दिन टोकाटाकी करती थी। जिससे परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया।

Haridwar news Daughter-in-law with her lover killed her mother-in-law truth came police , shocked.

हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि फाजिलपुर गांव में एक महिला सावित्री देवी अपने घर में मृत हालत में मिली है। जब महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो उसके बेटे सोनू कुमार देखा कि मां के गले पर कुछ निशान है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी बीच 27 फरवरी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए बहू और गांव के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया। कई घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद बहू ने बताया कि उसके गांव के ही युवक के साथ लंबे समय से अच्छे संबंध थे। उसका घर में आना-जाना लगा रहता था। लेकिन उसकी सास इसका विरोध करती थी।

जिसको लेकर आए दिन उसका अपने पति से भी झगड़ा रहता था। सास ने उनके घर से दूर अलग घर लिया। लेकिन वह अपनी बहू को टोकती रहती थी। 14 फरवरी की रात को परिवार में एक शादी थी। इस दौरान धोखे से सास को खाने में नशे की दवा मिलाकर दे दी।

इससे पहले कमरे की कूंडी को तोड़ दिया। जिससे वह कमरा बंद नहीं कर पाई और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी और बहू की निशानदेही पर नशे की गोलियां, दुपट्टा बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+