Haridwar news: 8 हजार से ज्यादा मीट्रिक टन कूड़ा, शहर से लेकर देहात तक फैली गंदगी, DM और SSP ने उठाया झाड़ू
Haridwar news: 12 दिनों तक चले कांवड़ मेले में साढ़े चार करोड़ कांवड़ियां हरिद्वार से जल लेकर अपने अपने गंतव्य को पहुंचे। इस दौरान हरिद्वार में जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर लग गया। साथ ही गंदगी भी काफी मात्रा में हुई। ऐसे में हरिद्वार प्रशासन और नगर निगम ने बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया।
बीते दो दिनों में नगर निगम के एक हजार कर्मचारियों ने करीब 8 हजार मीट्रिक टन कूड़ो का निस्तारण किया। आज हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कर्मचारी, सफाई कर्मियों के साथ झाडु उठाया और साफ सफाई के वृहद अभियान का मोर्चा संभाला।

इस दौरान प्रशासन और पुलिस की अनोखी पहल देखने को मिली। जिसमें शहर से लेकर देहात तक गंगा किनारे व गंदगी वाले स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। हरिद्वार में कांवड़ मेले के बाद हर तरफ फैली गंदगी को हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। जिसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल इस चुनौती को स्वीकार करते हुए खुद झाड़ू उठाकर मैदान में उतरे। जिससे सफाई कर्मियों का हौंसला बढ़ाया जा सके।
घाटों, सड़कों और कांवड़ पटरी मार्ग पर 'स्वच्छ हरिद्वार अभियान' चलाया
आज प्रशासन के आह्रवान पर घाटों, सड़कों और कांवड़ पटरी मार्ग पर 'स्वच्छ हरिद्वार अभियान' चलाया गया जो कि एक जन आंदोलन बन गया। जब डीएम, एसएसपी खुद झाडु लेकर उतरे तो प्रशासनिक अफसरों के साथ हजारों सरकारी कर्मचारी, समाजसेवी संगठन, घाट गोद लेने वाली संस्थाएं और युवा वर्ग इस अभियान में जुट गए। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अपने लक्ष्य को दो दिन में पूरा करने के लिए टीमें मैदान पर डटी हुई हैं। जिसमें अब तक 80 परसेंट कामयाबी हासिल की जा चुकी है। ऐसे में हरिद्वार को एक बार फिर साफ स्वच्छ शहर बनाने के लिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
ग्राउंड जीरो पर स्वच्छता अभियान का मोर्चा संभाला
ख़ुद डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल और एचआरडीए वीसी अंशुल सिंह ने कई विभागों के साथ आज सुबह से ही ग्राउंड जीरो पर स्वच्छता अभियान का मोर्चा संभाला। हरिद्वार में हाल ही में संपन्न हुए कावड़ मेले के बाद हजारों मीट्रिक टन कूड़ा गंगा घाट पर कावड़ पटरियों पर फैला हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख गंगा घाटों से काफी कूड़ा उठाया गया है मगर जो कूड़ा बचा हुआ है ऐसा हजारों मीट्रिक टन कूड़े को साफ करने के लिए अब जिला प्रशासन ने महा सफाई अभियान शुरू किया।
हर माह के एक दिन अभियान करने का विश्वास
आज इस अभियान को गंगा घाटों पर, कावड़ पटरी पर पार्किंग क्षेत्र में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ,एचआरडीएफ उपाध्यक्ष अंशुल सिंह और नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार समेत विभिन्न विभागों के प्रमुखों के नेतृत्व में शुरू किया गया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सीसीआर के पास से इस अभियान को शुरू किया और गंगा घाटों तक इस अभियान को चलाया गया, जिलाधिकारी और एसएसपी ने इस अभियान के सफल होने पर इसे हर माह के एक दिन करने का विश्वास दिलाया है साथ ही सभी से एक दिन इस कार्य के लिए देने का आह्वान भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications