Haridwar मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर निकला फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड का अड्डा, ऐसे चल रहा था नौकरी दिलवाने का खेल
Haridwar हरिद्वार पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग शॉप की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने वालों का पर्दाफाश किया है। जो कि फर्जी आधार कार्ड व डॉक्यूमेंट बनाकर भी नौकरी लगवाने में मदद करते थे, इसकी एवज में कई गुना मुनाफा भी कमाते थे।
आरोपी यूपी के बिजनौर का रहने वाला है, जो हरिद्वार में फर्जी सेंटर चलाकर गैर कानूनी काम कर रहा था। पुलिस ने दुकान से फेक डॉक्युमेंट व इलैक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है। सिडकुल में नौकरी के लिए जो भी दस्तावेज चाहिए होते हैं, आरोपी उन्हें फर्जी तरीके से तैयार करता था।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में पुलिस इस दिनों वेरिफिकेशन ड्राइव संचालित कर रही है। जिसमें घरों से लेकर दुकानों तक का सत्यापन किया जा रहा है। इस बीच पुलिस के सामने कई तरह के मामले में भी सामने आ रहे हैं।
सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए मोबाइल शॉप की आड़ में चलाए जा रहे फर्जी दस्तावेज बनाने के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस के अनुसार टीम ने रावली महदूद से युवक को पकड़ा है। जो कि मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों के सहारे फर्जी आधार कार्ड/ फर्जी मार्कशीट सहित अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर मुनाफा कमा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पुनीत कुमार है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। आरोपी रावली महदूद गांव में मोबाइल रिपेयर की दुकान चला रहा था और फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करता था। इसके साथ ही वो बाहरी लोगों की सिडकुल की फैक्ट्रियों में नौकरी लगवाता था।
मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर से लैपटाप, कलर प्रिंटर स्कैनर, फर्जी आधार कार्ड/ मार्कशीट सहित अन्य उपकरण की बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है। आरोपी द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते हैं, उनको उत्तराखंड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर वो किसी भी आधार कार्ड में नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर देता है। इसकी एवज में उनसे मोटी रकम भी वसूलता है। आ












Click it and Unblock the Notifications