Makar sankranti को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, पुलिस की है ये तैयारियां, ये है रूट डायवर्ट प्लान
Makar sankranti haridwar news मकर संक्रांति स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच हरिद्वार में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। आज और कल दोनों दिन श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे। पुलिस की ओर से इस बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाईवे से रूट डायवर्ट प्लान लागू कर दिया गया है।

मेला नोडल अधिकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।
हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात प्लानः-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-
- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।
- पार्किंग- (अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगा दड़ टापू)
- यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-
- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी -सर्विस लेन-सिंहद्वार-देशरक्षक तिराहा-बुढ़ीमाता-श्रीयंत्र पुलिया
पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)
पंजाब-हरियाणा से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-
पंजाब/हरियाणा-सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-NH 344 होते हुए-नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा-गुरूकुल कांगड़ी-हरिद्वार।पार्किंग- (अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
नजीबाबाद से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-
(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक
पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा
पार्किंग-(गौरीषंकर-नीलधारा)
- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग- देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-दूधाधारी तिराहा
- पार्किंग-(मोतीचूर पार्किंग)
- सिडकुल/शिवालिक नगर की ओर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-
- सिडकुल/शिवालिक नगर चौक-भगत सिंह चौक-रानीपुर मोड़-प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग
- दिल्ली की तरफ से आने वाली समस्त पर्यटक बसों/ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान/सेफ पार्किंगध/हरिराम इण्टर कॉलेज में पार्क किया जायेगा ।
- ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्षा डायवर्जन प्लान देहरादून/ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो/बिक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जायेगा।
- ज्वालापुर से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जायेंगे।
- जगजीतपुर से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जायेगें।
- कनखल से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जायेगें।
- बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अन्दर से वापस जायेगें।
- हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जायेगें।
- चण्डीचौक से वाल्मिकी चौक से शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा।
- शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
- भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
- इस दौरान हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा।










Click it and Unblock the Notifications