Haridwar Chunav Result 2024: पूर्व सीएम या पूर्व सीएम के बेटे कौन जीत रहा,हरीश रावत के लिए परिणाम के मायने
Haridwar Lok Sabha seat result 2024: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। इस सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के बीच मुकाबला है।
शुरूआती रूझानों में भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत आगे चल रहे हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 23868 वोटों से आगे चल रहे हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर पहले और दूसरे चरण की मतगणना हो चुकी है। पहले चरण से ही बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मजबूत बढ़ाते हुए साढ़े पांच हजार वोट से ज्यादा आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में त्रिवेंद्र रावत को 3009 वोट मिले।
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत को सिर्फ 387 वोट ही मिले। दूसरे राउंड में त्रिवेंद्र रावत ने 3642 वोट मिले। वीरेंद्र रावत को 616 वोट ही मिले। 2 चरणों की काउंटिंग पूरी होने तक बीजेपी के त्रिवेंद्र सिंह रावत 5648 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरिद्वार सीट वोटर और दावेदारों के हिसाब से सबसे बड़ी सीट हैं। यहां से 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। हरिद्वार सीट जहां पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का भाजपा में सियासी भविष्य तय करेगा। वहीं हरीश रावत की साख का भी फैसला करेगी।
ये चुनाव हरीश रावत ने पूरी तरह से अपने बेटे को राजनीति में लांच करने के लिए लड़ा। यही वजह रही कि हरीश रावत ने पूरे चुनाव में हरिद्वार छोड़कर किसी भी सीट पर प्रचार नहीें किया। ऐसे में हरीश रावत के लिए ये परिणाम काफी मायने रखते हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट पर अधिकतर समय भाजपा का ही दबदबा रहा है। अविभाजित उत्तर प्रदेश में वर्ष 1977 में अस्तित्व में आई हरिद्वार संसदीय सीट पर शुरुआत में लोकदल का दबदबा रहा। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा ही इस सीट काबिज होती रही।
सीट पर 13 आम चुनाव और एक उपचुनाव हुआ। इसमें सबसे अधिक छह बार भाजपा जीती। पांच बार कांग्रेस की झोली में यह सीट रही। दो बार लोकदल और एक बार सपा ने जीत हासिल की।हरीश रावत हरिद्वार सीट से सांसद रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications